1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. गुरुवार को इन 4 राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक, प्रतियोगी परीक्षा से कारोबार तक में लाभ के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

गुरुवार को इन 4 राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक, प्रतियोगी परीक्षा से कारोबार तक में लाभ के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

कल का दिन कुछ राशि के लिए बहुत ही खुशहाल साबित हो सकता है। 4 राशियों वालों को कारोबार में लाभ और महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग मिलने के संकेत हैं। जानिए गुरुवार की उन लकी राशियों के बारे में, जिनके लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है।

15 october 2026 Lucky Rashi, kal ki lucky rashiyan- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 15 अक्टूबर 2026 की भाग्यशाली राशियां

15 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। किसी को कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं, तो किसी के लिए व्यापार, आर्थिक स्थिति और नई जिम्मेदारियों के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। गुरुवार को नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा की आराधना का भी विशेष महत्व है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि कल की लकी राशियों का राशिफल।

  1. मेष राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन सफलता के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कॉलेज स्टूडेंट्स को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटके सरकारी काम भी पूरे होने की उम्मीद है। 
  2. सिंह राशि: कल का दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक समारोहों में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी बातचीत और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हो सकते हैं। इंजीनियरिंग के क्षेत्र के जातकों के लिए भी दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अवसरों का सही इस्तेमाल करें।
  3. वृश्चिक राशि: गुरुवार का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के माध्यम से प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में लाभ देगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रह सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने और किसी खास से सहयोग मिलने के योग हैं। मां दुर्गा की उपासना से दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करें।
  4. धनु राशि: 15 अक्टूबर का दिन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार में उम्मीद से अधिक फायदा की संभावना है। घर के किसी जरूरी काम में बड़े-बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित हो सकती है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। महिलाओं की घरेलू उद्योग शुरू करने की योजना हैं, तो आगे की तैयारी पर ध्यान दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: करियर क्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता या करना होगा संघर्ष? मध्यमा उंगली की लंबाई खोलेगी सारे राज

More Rashifal News