1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 15 सितंबर 2026 का राशिफल: आज विनायक चतुर्थी के दिन इन राशियों की चमकेगी तकदीर, बप्पा की कृपा से दूर होंगे सारे विघ्न

15 सितंबर 2026 का राशिफल: आज विनायक चतुर्थी के दिन इन राशियों की चमकेगी तकदीर, बप्पा की कृपा से दूर होंगे सारे विघ्न

आज विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी , उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का दैनिक राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का दैनिक राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी , उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज ऋषि पंचमी का पर्व है। आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायक गणेश चतुर्थी व्रत है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 सितंबर 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप बिजनेस में अच्छा लाभ कमायेंगे , भौतिक सुख सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्रों का दिन खुशनुमा रहेगा, किसी टेस्ट पेपर में आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप दूसरों की बातों को भी अहमियत देंगे और अच्छे से समझने की कोशिश करें , इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप सामने आयी समस्याओं को
सुलझाने में सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करेंगे , भविष्य में आप बढ़िया लाभ कमायेंगे। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगे , जिससे आप अपने अन्य कार्यों को आगे बढ़ा पायें। इस राशि के व्यक्ति आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपके महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे, पॉजिटिव रिजल्ट आने से आपको खुशी मिलेगी। आज आप घर या ऑफिस का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज रोजगार की तलाश खत्म होगी , आपको किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना हैं। आज ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी , बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें। 

  • शुभ रंग- मैरुन
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप कारोबार में पैसे के लेन-देन में जल्दबाजी न दिखाएं। आज आप अपने ध्यान को केंद्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा , बच्चे भी आपको खुश होने की वजह देंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भर सकते हैं या इंटरव्यू में जा सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी , किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर 
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे , किसी वरिष्ठ व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आज आप जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदेंगे साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी भी कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं , जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें अन्यथा आपकी बात खराब हो सकती है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत आप किसी अच्छी आदत के साथ करेंगे , जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा , आप पेंटिंग भी कर सकते हैं। आज आपको मेहनत और व्यवहार के कारण वो सब मिलेगा , जिसके आप हकदार हैं। आज आप अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें अन्यथा विरोधी इसका लाभ उठा सकतें हैं। इस राशि के व्यक्तियों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा , साथ ही आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज आप अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज आप खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद सकते हैं। आज आपको घर की सफाई के दौरान कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। आज आप मित्रों के साथ शाम का समय बितायेंगे और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा भी करेंगे। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप मेहनत और लगन से किसी काम को करने में सफल रहेंगें , पेरेंट्स भी गर्व महसूस करेंगे। आज किसी करीबी से आपको खुशखबरी मिलेगी , आपके घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे , आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। 

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको ट्रांसफर से जुड़ी सूचना प्राप्त हो सकती है , जो आपके काम को आसान बनाएगी। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के व्यक्तियों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। होटल मैनेजमेंट में कार्यरत व्यक्ति आज नयी डिश तैयार करेंगे। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आपका काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। आज आप बिज़नेस में परिवर्तन को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं साथ ही ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है, आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा और आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है , बदलते मौसम में अपने खाने-पीने का ध्यान रखें। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यस्थल पर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी , लेकिन किसी सहकर्मी से मदद भी मिल सकती है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वॉइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में अधिक लगेगा , आप बच्चों को ड्राइंग बनाना भी सिखा सकते हैं। आज आपके काम से सभी बहुत प्रभावित होंगे और आपसे इंस्पायर भी होंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी , किसी संस्था से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका ध्यान नयी चीजों के प्रति आकर्षित होगा , आपके मन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा होगी। काफी लम्बे समय बाद आपको घर जाकर बच्चों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपका मार्केट में रुका हुआ पैसा आपको मिल जायेगा , जिससे आपका काम आगे बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है आज आपको शिक्षकों से प्रशंसा मिलेगी। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। 

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा बंपर आर्थिक लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी? यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

More Rashifal News