आज 18 अक्टूबर के दिन चंद्रमा धनु राशि में संचार करते हुए रात के समय मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। आज का दिन धनु-मकर वालों की लव लाइफ के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं मिथुन सहित कुछ राशियों को प्रेम जीवन में संभलकर रहने की आवश्यकता होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
मेष राशि
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। पार्टनर के साथ बहसबाजी करने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है।
वृषभ राशि
आज जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। कुछ लोग पार्टनर के साथ मिलकर रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज प्रेम जीवन में संभलकर रहने की जरूरत होगी। बहसबाजी करने से बचें नहीं तो दूरियां पैदा हो सकती हैं।
कर्क राशि
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन शानदार रह सकता है। जीवन साथी आपको खूबसूरत तोहफा दे सकता है।
सिंह राशि
वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लौट सकती है। जो लोग सिंगल हैं वो आज के दिन मिंगल कर सकते हैं।
कन्या राशि
रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से तनाव आ सकता है, संभलकर रहें। वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा।
तुला राशि
आज आपका पार्टनर आपकी किसी बात से चौंक सकता है। लवमेट के साथ चल रहे पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। पार्टनर की किसी बात से आपको ठेस पहुंच सकती है।
धनु राशि
धनु वालों को प्रेम जीवन में बहुत अच्छे परिणाम आज के दिन मिल सकते हैं। कुछ लोगों को पार्टनर से अच्छा सरप्राइज भी मिल सकता है।
मकर राशि
आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा। पार्टनर सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकता है।
कुंभ राशि
व्यस्तता के कारण आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं। शाम के समय बातचीत से दूरियों को मिटाने की कोशिश करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
गुरु-चंद्र के बीच महाअष्टमी की रात बनेगा समसप्तक योग, कर्क-मकर सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत
More Rashifal News