1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु-चंद्र के बीच महाअष्टमी की रात बनेगा समसप्तक योग, कर्क-मकर सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

गुरु-चंद्र के बीच महाअष्टमी की रात बनेगा समसप्तक योग, कर्क-मकर सहित 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 17, 2026 02:29 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 02:29 pm IST

गुरु और चंद्रमा के बीच 18 अक्टूबर महाअष्टमी की रात को समसप्तक योग बनेगा। इस योग के बनने से किन राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Astrology- India TV Hindi
गुरु-चंद्रमा समसप्तक योग Image Source : MAGNIFIC

गुरु और चंद्रमा के बीच 18 अक्टूबर यानि शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी की रात को समसप्तक योग बनेगा। चंद्रमा, मकर राशि में गोचर करेंगे और गुरु, कर्क में यानि दोनों एक दूसरे से सातवें स्थान में होंगे। समसप्तक योग के बनने से कर्क-मकर सहित 3 राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। करियर में ऊंचाइयां और आर्थिक लाभ भी इन राशियों को प्राप्त हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारें। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों समसप्तक योग आपके लिए सुखद रह सकता है। इस योग के दौरान गुरु आपके चतुर्थ भाव (सुख भाव)और चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगे। ऐसे में आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किस्मत का साथ आपको करियर के क्षेत्र में प्राप्त होगा और कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। गुरु के प्रभाव के चलते धार्मिक कार्यों में भी इस राशि के जातकों की रुचि बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को समसप्तक योग के बनने से करियर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी अटकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। इस राशि के जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते थे उन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा आपके सप्तम भाव में रहेंगे इसलिए वैवाहिक जीवन में खुशियों आएंगी। जो लोगों की हाल ही में शादी हुई है उनके जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों आपकी मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आप बडी उपलब्धियां जीवन में प्राप्त कर सकते हैं। आपके प्रथम भाव में चंद्रमा के होने से मानसिक रूप से आप अच्छे बदलाव खुद में देख सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छेे बदलाव आने की संभावना है। जो लोग नई जॉब की तलाश में थे उन्हें अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। वहीं इस राशि के कुछ लोग अपना व्यवसाय शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के जातकों को मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कुंडली के पहले भाव में 3 ग्रहों का बैठना शुभ, व्यक्ति को दिलाते हैं ख्याति और सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।