हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। ज्योतिष की मानें तो कुंडली के चतुर्थ भाव से हम जान सकते हैं कि हम अपना घर या प्रॉपर्टी कब खरीद सकते हैं। चतुर्थ भाव के साथ ही ज्योतिष के कुछ अन्य सूत्र भी हैं जिनके जरिए हमें पता चल सकता है कि प्रॉपर्टी व्यक्ति कब लेगा। आइए इस बारे में अब विस्तार से जान लेते हैं।
चतुर्थ भाव में बैठे ग्रह की दशा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चतुर्थ भाव की दशा या अंतर्दशा होती है तो व्यक्ति को अपना मकान खरीदने में कामयाबी मिल सकती है। इसके साथ ही व्यक्ति वाहन सुख भी प्राप्त कर सकता है।
चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालने वाले ग्रहों की दशा
अगर कुंडली के चतुर्थ भाव पर अन्य ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है तो ऐसी स्थिति में दृष्टि डालने वाले ग्रहों की दशा के दौरान भी व्यक्ति प्रॉपर्टी खरीद सकता है। दृष्टि डालने वाले ग्रह यदि शुभ हों तो संभावना अधिक रहती है।
भावेश की दशा
चतुर्थ भाव का जो स्वामी है उसकी दशा, अंतर्दशा में भी प्रॉपर्टी खरीदने के बेहद अच्छे चांस बनते हैं।
चंद्रमा की दशा
चंद्रमा को चतुर्थ भाव का स्थिर कारक माना जाता है। ऐसे में अगर चंद्रमा की दशा चल रही है तो बहुत अच्छी संभावना रहती है कि व्यक्ति अपना घर या वाहन खरीद ले।
मंगल की महादशा
अगर व्यक्ति को अपना फ्लैट खरीदना है तो उसके लिए मंगल की महादशा बेहद शुभ मानी जाती है।
गुरु की महादशा
गुरु को सुख और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए जब गुरु की महादशा चलती है तो शुभ परिणाम व्यक्ति को मिलते हैं। गुरु की महादशा में भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग भी बनते हैं। इसके साथ ही गुरु का गोचर यदि कुंडली के चतुर्थ भाव में हो या फिर चतुर्थ से सप्तम यानि दशम भाव में हो तो ऐसी स्थिति में भी व्यक्ति को भूमि-भवन खरीदने में सफलता मिलती है।
ऊपर दी गई स्थितियां यदि आपके साथ भी बन रही हैं तो आप भी जल्दी ही अपनी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यानि मकान खरीदना चाहते हैं तो आपको चतुर्थ भाव को अच्छे से समझना होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन 2026 इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, महादेव की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता!