1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 18 सितंबर 2026 का राशिफल: आज कुंभ और तुला के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, तो वहीं कर्क राशि को खर्चों से रहना होगा सावधान

18 सितंबर 2026 का राशिफल: आज कुंभ और तुला के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, तो वहीं कर्क राशि को खर्चों से रहना होगा सावधान

आज सप्तमी तिथि, प्रीति योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग रहेगा। आज संतान सप्तमी का व्रत किया जा रहा है। वहीं, मंगल के कर्क राशि में गोचर का भी असर देखने को मिलेगा। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

aajka rashifal, 18 september 2026 ka rashifal, 18 सितंबर 2026 का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 18 सितंबर 2026 का राशिफल

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज संतान सप्तमी का व्रत किया जायेगा। आज दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज शाम 4 बजकर 34 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, तो वहीं कुछ राशियों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। जैसे तुला-कुंभ के लिए खुशखबरी और सफलता के संकेत हैं, तो वहीं कर्क राशि वालों को संभलकर फैसले लेने की जरूरत हैं। ऐसे में सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं दैनिक राशिफल। 

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन भी करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनके अनुभव और सलाह से आपकी समस्या हल होगी।

  • शुभ रंग - नारंगी
  • शुभ अंक - 4

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे और आप सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको मीडिया क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के साथ ही बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। इस राशि के प्राइवेट जॉब में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा तथा आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे, जिससे उपचार बेहतर ढंग से हो। आज आप किसी कलीग की मदद से ऑफिस के पेंडिंग काम को पूरा करेंगे, आपके टीम वर्क से बॉस बहुत खुश होंगे।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना भी जरूरी है।

  • शुभ रंग - आड़ू
  • शुभ अंक - 9

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपके दांपत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बढ़ेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे और आपकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे और किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर डिनर करने जायेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 6

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपकी जान-पहचान बड़े व्यक्तियों से होगी। आज इस राशि के फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा, आपको ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी और आपके शत्रु परास्त होंगे।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 3

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे, जल्द ही आपको सिलेक्शन मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें अन्यथा कोई आपको अपनी बातों में उलझा सकता है।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए जल्द ही अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज आपको किसी कानूनी मामले में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 8

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। साथ ही आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आज आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे, जिससे आपको बेहतर सुझाव मिलेंगे। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन ठीक बीतेगा।

  • शुभ रंग - हरा
  • शुभ अंक - 9

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी के साथ आपकी गलतफहमी दूर होगी और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, आप पास के ही मंदिर में कुछ वक्त गुजारेंगे जिससे मन शांत होगा। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 4

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आपके बहुत काम आयेगी। आज इस राशि के लेखकों की बुक पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवॉर्ड भी मिलेगा। आज अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 1

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी खास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग - गुलाबी
  • शुभ अंक - 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Santan Saptami Aarti: संतान की दीर्घायु के लिए संतान सप्तमी की पूजा में जरूर गाएं ये 3 पावन आरतियां, देखें लिरिक्स

More Rashifal News