1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शुक्रवार का दिन रहेगा बेहद खास, मिथुन समेत इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के बड़े मौके, ये हैं 18 सितंबर की लकी राशियां

शुक्रवार का दिन रहेगा बेहद खास, मिथुन समेत इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के बड़े मौके, ये हैं 18 सितंबर की लकी राशियां

शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास हो सकता है। 4 राशि के जातकों को अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी, कारोबार, परिवार समेत जीवन के ज्यादातर मौकों पर सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। जानिए किन राशियों के लिए 18 सितंबर का दिन खास रहेगा।

18 september 2026 Lucky Rashi, 18 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 18 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां

18 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियों और सफलता के नए मौके लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव 4 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कामकाज में तरक्की से लेकर कारोबार में लाभ और परिवार से जुड़ी अच्छी खबर तक मिलने के संकेत हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 राशियों के लिए शुक्रवार का दिन खास रह सकता है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शुक्रवार की भाग्यशाली राशियों का राशिफल। 

  1. मिथुन राशि: इन जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में लाभ के साथ ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर होंगे, जिससे आगे नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लें। वहीं ऑफिस में सहकर्मियों और टीम के साथ मिलकर काम करने से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
  2. सिंह राशि: आपके लिए कल का दिन लाभकारी रहने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लंबे समय से बनी कुछ रुकावटें दूर हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और नौकरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्ज चुकाने की दिशा में भी प्रगति होगी। दोस्तों के साथ डिनर या बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।
  3. कन्या राशि: आपके लिए शुक्रवार का दिन बेहद अच्छा रह सकता है। सामाजिक कार्यों और लोगों से संपर्क बढ़ाने से फायदा मिलेगा। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को ऑनलाइन ऑर्डर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही विरोधियों पर भी बढ़त बनाए रखने में सफलता मिल सकती है।
  4. मीन राशि: आपके लिए शुक्रवार का दिन शानदार रह सकता है। किसी खास मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और कोई महत्वपूर्ण काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। बेवजह की बातचीत में समय गंवाने से बचें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: शनि देव की कृपा से 17 तारीख को जन्मे लोग छूते हैं सफलता की बुलंदियां, जानें इनकी 5 बड़ी खूबियां

More Rashifal News