1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. रविवार का दिन इन 4 राशियों के नाम, करियर से लेकर रिश्तों तक शुभ परिणाम मिलने के संकेत, जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां

रविवार का दिन इन 4 राशियों के नाम, करियर से लेकर रिश्तों तक शुभ परिणाम मिलने के संकेत, जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है। वृषभ, सिंह राशि समेत 4 राशियों को कामकाज में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ रिश्तों में मिठास बढ़ने के योग हैं। जानिए कौन सी हैं कल की भाग्यशाली राशियां।

20 september 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan, 20 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 20 सितंबर 2026 की लकी राशियां

20 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास हो सकता है। रविवार का दिन 4 राशियों के जीवन में नई उम्मीद और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। किसी को आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है, तो किसी के काम की तारीफ होने के संकेत हैं। वहीं कुछ लोगों के दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार की लकी राशियों का राशिफल

  1. वृष राशि: रविवार का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आर्किटेक्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं और उनके काम की सराहना भी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों की संगति से व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अनावश्यक बातों से दूर रहें और बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें।
  2. सिंह राशि: इस राशि के जातक नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। जिस काम को पूरा करने का संकल्प लेंगे, उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अच्छे परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल है और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहने के संकेत हैं।
  3. तुला राशि: आपके लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आप अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देंगे और काम, परिवार व दोस्तों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी अनबन के खत्म होने से रिश्तों में फिर से मिठास आएगी।
  4. मीन राशि: आपके लिए 20 सितंबर का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। मेहनत करके आगे बढ़ें, काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने और आय बेहतर होने के संकेत हैं। बड़े व्यावसायिक फैसले से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें। बच्चों की मेहनत उन्हें भविष्य में सफलता दिला सकती है, पिता से जरूरी सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग: 21 सितंबर तक इन 4 राशियों की मौज, जरूरी काम पूरे करने के लिहाज से गोल्डन टाइम!

More Rashifal News