ज्योतिष में गुरु और चंद्रमा शुभ प्रभाव देने वाले ग्रह माने जाते हैं। 18 सितंबर 2026 की रात करीब 10:45 बजे चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश किया, जबकि गुरु इस समय कर्क राशि में स्थित हैं। दोनों ग्रहों के एक-दूसरे की राशियों में होने से गुरु-चंद्र राशि परिवर्तन योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष अनुसार, इस योग का प्रभाव 21 सितंबर तक रहेगा। यह समय कुछ राशियों के लिए अनुकूल है। ऐसे में इस दौरान जरूरी कामों को टालने के बजाय उन्हें पूरा करना शुभ परिणाम दे सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए यह योग आपके लिए विशेष माना जा रहा है। ज्योतिष अनुसार, विरोधियों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटके कामों को पूरा करने पर ध्यान देना लाभकारी हो सकता है। फैमिली सपोर्ट मिलेगा। ननिहाल वालों से आर्थिक मदद या लाभ मिलने की संभावना है। गुरु की स्थिति आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ निर्णय लेने की क्षमता मजबूत कर सकती है।
कन्या राशि
आपके लिए यह योग लाभ और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत दे रहा है। कारोबारियों को कोई अच्छी बिजनेस डील मिल सकती है। लंबे समय से विचार किए जा रहे किसी नए काम की शुरुआत भी संभव है। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलने से घर का माहौल बेहतर रहेगा। माता की सेहत को लेकर भी राहत मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं और इसी राशि में चंद्रमा के आने से बना यह योग आपके लिए विशेष माना जा रहा है। इस अवधि में अचानक धन प्राप्ति के अवसर बन सकते हैं। व्यवहार और व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बातचीत का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है। आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे संकेत हैं।
मीन राशि
आपके लिए यह योग बुद्धि, करियर और रुके हुए कामों के लिहाज से खास माना जा रहा है। आपकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है। लंबे समय से अटके कामों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद के क्षेत्र में अवसर मिल सकता है। वहीं, किसी को दिया हुआ उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: चित्रा नक्षत्र में आ रहे हैं बुध! 21 सितंबर के बाद इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बंपर धन लाभ के योग