1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सिंह समेत इन राशियों पर किस्मत मेहरबान, पैसा-प्रमोशन और परिवार में खुशियों की एंट्री, पढ़िए कौन सी हैं 26 जुलाई की लकी राशियां

सिंह समेत इन राशियों पर किस्मत मेहरबान, पैसा-प्रमोशन और परिवार में खुशियों की एंट्री, पढ़िए कौन सी हैं 26 जुलाई की लकी राशियां

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए दिन खुशहाली के संकेत दे रहा है। इन राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता, आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं मिलने के योग प्रबल हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कल की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

 कल की भाग्यशाली राशियां, kal ki bhagyashli rashiyan, Lucky Zodiac Signs 26 July 2026- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 26 जुलाई 2026 की लकी राशियां

26 जुलाई, रविवार को सितारे कुछ राशि वालों के फेवर में रहेंगे। इन राशि के जातकों के लिए कल का खुशियां और सफलता के संकेत दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति 4 राशियों के लिए करियर, आर्थिक मामलों और पारिवारिक मोर्चे पर लाभदायक साबित हो सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कल का दिन सिंह, कन्या समेत 4 राशियों के लिए लकी रहेगा। चलिए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल। 

सिंह राशि

  • कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए नई उमंगों से भरा रहेगा।
  • नया काम शुरु करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। 
  • कल आप अपनी कार्य योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करें। 
  • अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
  • छात्रों के लिये दिन अनुकूल है, किसी टॉपिक को समझने में आ रही दिक्कत दूर होगी और कुछ नया सीखेंगे। 
  • थोड़ी सी मेहनत बड़ी सफलता दिला सकती है।  
  • आर्ट और ग्लैमर जगत के लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। 

कन्या राशि

  • कल का दिन कन्या राशि वालों के फेवर में रहने वाला है। 
  • आसपास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा
  • मेहनत रंग लाएगी और बिजनेस में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। 
  • आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। 
  • पारिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और साथ में मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। 

तुला राशि

  • तुला राशि वालों कल का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।  
  • घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना बन रही है, तो कल उसके पूरा होने का अनुकूल समय है। 
  • जीवनसाथी को मिलने वाली सफलता आपको गर्वित करेगी। 
  • महिलायें कल लघु उद्योग लगाने की योजना बनायेंगी जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। 
  • बिजनेस के कामों में कल सुधार होगा।  
  • ऑफिस में सीनियर्स के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपके बॉस डिनर पर घर आ सकते हैं। 

मकर राशि

  • कल का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। 
  • आप मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर अधिक ध्यान देंगे। 
  • कल आपकी इनकम अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ जाएगा। 
  • मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। 
  • बिजनेस में लंबे समय से अटका काम बन सकता है, जिससे राहत महसूस करेंगे। 
  • फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायेंगे। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में करेंगे गोचर, मेष-सिंह सहित 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

More Rashifal News