1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में करेंगे गोचर, मेष-सिंह सहित 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में करेंगे गोचर, मेष-सिंह सहित 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू

 Published : Jul 25, 2026 05:12 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 05:12 pm IST

मंगल ग्रह अगस्त के पहले सप्ताह में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल का राशि बदलना किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।

Mangal Gochar - India TV Hindi
मंगल गोचर Image Source : MAGNIFIC

मंगल ग्रह अगस्त के पहले हफ्ते में 2 तारीख को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में गोचर कर जाएंगे। मंगल का राशि बदलना सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डाल सकता है लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर बेहद सुखद रहने के आसार हैं। करियर के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी ये राशियां अच्छे परिणाम पा सकती हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा जोकि साहस और पराक्रम का भाव कहा जाता है। वहीं मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं और पराक्रम के कारक भी हैं इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद सुखद साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। सरकारी क्षेत्रों से आपको लाभ मिल सकता है। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।   

सिंह राशि

मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव को लाभ का कारक माना जाता है। मंगल के एकादश भाव में गोचर के चलते आपको कारोबार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आने के योग हैं। समाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग भी हैं। 

कन्या राशि

मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में होगा। मंगल की स्थिति इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा कही जा सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमता सुधरेगी। कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे थे उन्हें मिल सकती है। कहीं पैसा फंसा हुआ था तो वो भी वापस मिल सकता है।  

मकर राशि 

इस राशि के लोग अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग रिसर्च कार्यों में लगे हैं उनके लिए अगस्त महीना अच्छा रह सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलतादायक साबित हो सकती हैं। इस राशि के जातकों के यात्राओं से लाभ होगा। बीते समय में जो अच्छे कार्य आपने किए हैं उनके लिए समाज में सम्मान आपको प्राप्त हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि वक्री होकर भी बना सकते हैं पराक्रमी और धनवान, कुंडली के 3 भावों में हों अगर स्थित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।