ज्योतिष शास्त्र की मदद से आप जान सकते हैं कि आपको कौन सा बिजनेस करने से मुनाफा मिल सकता है। इसे जानने का तरीका भी बहुत आसान है। बस आपके पास अपनी कुंडली होनी चाहिए आपको पता होना चाहिए कि एकादश भाव का स्वामी कौन है। इस बारे में आज विस्तार से हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
कुंडली का एकादश भाव
कुंडली के एकादश भाव को लाभ का भाव कहा जाता है और साथ ही ये भाव बिजनेस में सफलता का कारक भी होता है। यह भाव लाभ का कारक है इसलिए इस भाव की जो राशि होती है उसके स्वामी को लाभेश कहा जाता है। इस ग्रह की पूजा करने से और इसके ग्रह से जुड़े उपायों को करने से आपको बिजनेस में जबरदस्त सफलता मिलती है। आपको एकादश भाव के स्वामी से जुड़े व्यवसाय ही करने से सबसे अधिक लाभ होता है। आइए अब जान लेते हैं कि सूर्य से लेकर शनि के लाभेश होने पर किन क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है।
- सूर्य: सोने या तांबे का व्यवसाय, सरकारी क्षेत्रों से जुड़ा कारोबार, कंस्ट्रक्शन से जुड़ा कारोबार, ऐसा व्यापार जो राजनीति के क्षेत्र से जुड़ा हुआ हो
- चंद्रमा: तरल पदार्थ से जुड़ा कारोबार, दूध का कारोबार, यात्राओं से संबंधित कारोबार, कला संबंधी कारोबार, चांदी से जुड़ा कारोबार
- मंगल: प्रॉपर्टी से जुड़ा व्यवसाय, अग्नि से संबंधित कारोबार, ऐसा कारोबार जो सेना-पुलिस आदि से संबंधित हो
- बुध: बैंकिंग से जुड़ा कारोबार, शिक्षा से जुड़ा कारोबार, आईटी क्षेत्र से जुड़ा कारोबार
- गुरु (बृहस्पति): शिक्षा से जुड़ा कारोबार, वित्त से संबंधित कारोबार, धार्मिक वस्तुओं से जुड़ा कारोबार
- शुक्र: सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ा काम, सौंदर्य से जुड़ा काम, फैशन से जुड़ा कारोबार
- शनि: लोहे से जुड़ा कारोबार, निर्माण संबंधित कारोबार, कोयले से जुड़ा कारोबार
किस ग्रह से जुड़ा कारोबार होगा आपके लिए शुभ
- अगर आपके एकादश भाव में 1 या 8 लिखा है तो आपको मंगल से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
- अगर आपके एकादश भाव में 2 या 7 लिखा है तो आपको शुक्र से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
- अगर आपके एकादश भाव में 3 या 6 लिखा है तो आपको बुध से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
- अगर आपके एकादश भाव में 9 या 12 लिखा है तो आपको गुरु से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
- अगर आपके एकादश भाव में 10 या 11 लिखा है तो आपको शनि से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
- अगर आपके एकादश भाव 4 लिखा है तो आपको चंद्रमा से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
- अगर आपके एकादश भाव 5 लिखा है तो आपको सूर्य से जुड़ा कारोबार करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: