1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2026: ग्रहों के युवराज 'बुध' ने किया नीच राशि में प्रवेश, 30 अप्रैल तक इन 3 राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा कदम!

Budh Gochar 2026: ग्रहों के युवराज 'बुध' ने किया नीच राशि में प्रवेश, 30 अप्रैल तक इन 3 राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा कदम!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Apr 11, 2026 03:07 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 03:07 pm IST

Budh Gochar 2026: बुध का मीन राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए सावधानी भरा समय ला सकता है। खासकर 3 राशि के जातकों को खर्च, करियर और फैसलों में सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, कुछ मामलों में लाभ के योग भी बन सकते हैं। यहां पढ़िए बुध गोचर किसके लिए रहेगा अशुभ।

Budh Meen Gochar 2026- India TV Hindi
बुध गोचर किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ Image Source : FREEPIK

Budh Gochar 2026 Ka Ashubh Prabhav: 11 अप्रैल 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, और संचार आदि का कारक माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि बुध की नीच की मानी जाती है, जिसके स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह नीचभंग राजयोग बनाएगा। इस संयोग से कुछ लोगों को अच्छे और कुछ राशि के जातकों को बेहद नकारात्मक परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। 

बुध का मीन राशि में गोचर

बुध ग्रह 11 अप्रैल 2026 की देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और 30 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में बुध को शुभ ग्रह माना जाता है। जो बुद्धि, संवाद, गणित और व्यापार से जुड़ा होता है, इसलिए इसका प्रभाव जीवन के कई अहम क्षेत्रों पर पड़ता है। जब कुंडली में बुध मजबूत होता है तो व्यक्ति की सोचने और अपनी बात रखने की क्षमता बेहतर होती है।

मेष राशि खर्च पर रखें नियंत्रण

बुध देव आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं, जो अब आपके बारहवें भाव में अपनी नीच राशि में बैठे होंगे। मेष राशि के लिए यह गोचर 12वें भाव में होने से जातकों को इस ग्रह से जुड़ी कई दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़े काम करने वालों को नए संपर्कों का लाभ मिल सकता है। इस समय बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। इस दौरान संभलकर रहेंगे तो किसी बड़ी हानि से बच सकते हैं। 

वृषभ राशि सोच-समझकर लें फैसले

वृषभ राशि वालों के लिए बुध सामान्य रूप से अनुकूल रहता है, लेकिन मीन राशि में नीच अवस्था में होने के कारण इसके परिणाम कमजोर हो सकते हैं। इस दौरान धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। दोस्तों या परिचित की सलाह भ्रमित कर सकती है, बिना जांचे-परखे भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति, सम्मान और रिश्तों पर असर डालने वाले फैसलों में विशेष सावधानी रखें।  बातचीत में संयम जरूरी है। कामकाज में भी चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा।

मीन राशि वालों को रखनी होगी सावधानी

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर उनकी ही राशि में हुआ है। मीन राशि को बुध की नीच राशि माना जाता है। मीन राशि में बुध की यह स्थिति आपके जीवन में कुछ समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इससे इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन सावधानी भी रखना जरूरी है। इस दौरान बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।