शनिवार 26 सितंबर के दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि है और साथ ही इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करते हुए मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सुखद साबित हो सकता है। वहीं सिंह-तुला सहित कुछ राशियों को सतर्कता भी आज के दिन बरतनी होगी। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल।
मेष राशि
साथी के साथ आपके सबंध मधुर बने रहेंगे। किसी उलझे हुए मुद्दे को सुलझाने के लिए पार्टनर के साथ खुलकर बात हो सकती है।
वृषभ राशि
आज के दिन आपके प्रेम जीवन में निखार देखने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी इस राशि वालों को मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशि
इस राशि के प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है। कोई सरप्राइज पार्टनर से मिलने के योग हैं।
कर्क राशि
चंद्रमा आज के दिन अपने पूर्ण रूप में होंगे जिसके चलते आपके प्रेम जीवन में निखार आ सकता है। अपनी भावनाओं को खुलकर पार्टनर के सामने व्यक्त कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज के दिन आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना होगा वरना लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। गलतफहमियों को दूर करने के लिए खुलकर बात करें।
कन्या राशि
पार्टनर के साथ किसी खास मुद्दे पर आपकी बात आज के दिन हो सकती है। एक-दूसरे को समझेंगे इसलिए प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
तुला राशि
तुला वालों आपको आज प्रेम जीवन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। भावनाओं में बहकर पार्टनर को अपशब्द कहने से बचें।
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन में सुकून भरे पल आज आप बिता सकते हैं। साथी के साथ लंबी बातचीत आपके मन को शांति देगी और आपसी समझ में सुधार होगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। साथी के साथ बाहर घूमने या साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर से सहयोग मिलने की पूरी संभावना है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पार्टनर की राय भी जरूर लें।
कुंभ राशि
आज पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। शाम के साथ अच्छा समय साथी के साथ बीत सकता है।
मीन राशि
चंद्रमा का आपकी ही राशि में प्रवेश आपके प्रेम जीवन निखार ला सकता है। साथी आपके प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार कर सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सूर्य 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, वृषभ-सिंह सहित 4 राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन लाभ के योग
More Rashifal News