1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, वृषभ-सिंह सहित 4 राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन लाभ के योग

सूर्य 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, वृषभ-सिंह सहित 4 राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन लाभ के योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 25, 2026 05:00 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 05:00 pm IST

सूर्य ग्रह 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ सहित कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है और आर्थिक उन्नति भी इन लोगों को प्राप्त हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे मे।

Surya Nakshatra Gochar - India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र गोचर Image Source : PEXELS

सूर्य ग्रह 27 सितंबर 2026 को दोपहर के समय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर 2026 तक सूर्य हस्त नक्षत्र में ही संचार करेंगे। हस्त नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जिन्हें ज्योतिष में सूर्य का मित्र माना जाता है। ऐसे में सूर्य के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों को जीवन में बेहद सुखद परिणाम मिल सकते हैं। इन राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है और साथ ही धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के विद्यार्थियों के साथ ही नौकरी पेशा लोगों के लिए भी शुभ साबित हो सकता है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के भी योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष को लेकर जो चिंताएं आपके मन में थीं उनका भी आप समाधान खोज सकते हैं। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने से धन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों की एकाग्रता में सुधार होगा जिससे शिक्षा जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और मित्र ग्रह चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करके आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। इस राशि के लोगों के काम की तारीफ कार्यस्थल पर हो सकती है। जो योजनाएं लंबे समय से अटकी हुई थीं उनको भी गति मिलने के योग हैं। किस्मत का भी भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। वर्तमान में सूर्य आपके द्वितीय भाव में हैं इसलिए पैतृक संपत्ति से कुछ लोगों को लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

धनु राशि 

सूर्य और आपकी राशि के स्वामी गुरु आपस में मित्र हैं। इसलिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए भी कल्याणकारी साबित हो सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है औऱ आर्थिक पक्ष में सुधार आ सकता है। बीते समय में जो मेहनत आपने की है उसका अच्छा परिणाम भी आप पा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बनेंगे। 

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे ते उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी पेशा लोग बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब हो सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के भी योग हैं। आर्थिक पक्ष में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति देखने को मिलेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

भाद्रपद पक्ष पूर्णिमा से होगी पितृपक्ष की शुरुआत, धरती पर आएंगे पितृ, 4 मंत्रों के जप से करें स्वागत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।