1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 25, 2026 11:44 am IST,  Updated : Sep 25, 2026 11:46 am IST

26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा के दिन इन कामों को करने की मनाही होती है। तो यहां जानिए भाद्रपद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

भाद्रपद पूर्णिमा 2026- India TV Hindi
भाद्रपद पूर्णिमा 2026 Image Source : MAGNIFIC

26 सितंबर 2026 को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान का विधान है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, जप-तप और ध्यान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन ही पितृ पक्ष भी आरंभ हो रहा है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। पितृ पक्ष में पूर्वजों का पूजन और स्मरण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं भाद्रपद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन क्या करें?

  • पूर्णिमा के दिन प्रात: काल उठकर घर, मंदिर की साफ-सफाई कर लें और स्नान-दान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।

  • पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें।

  • पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदी में स्नान करें और भगवान के नाम का जाप और ध्यान करें।

  • पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीब और जरूरतमंद को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।

  • पूर्णिमा के दिन घर का वातावरण शांत रखें और किसी से भी कोई वाद-विवाद न करें।

  • पूर्णिमा के दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें।

पूर्णिमा के दिन क्या न करें?

  • पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें और नशे वाली चीजों से भी दूर बनाकर रखें।

  • पूर्णिमा के दिन किसी से भी कोई वाद-विवाद न करें और न ही किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान करें।

  • भाद्रपद पूर्णिमा के दिन ही पितृ पक्ष भी आरंभ हो रहे हैं तो बाल, दाढ़ी पहले की काट लें। पूर्णिमा और पितृ पक्ष में बाल, दाढ़ी कटवाने की मनाही होती है।

  • पूर्णिमा के दिन नाखून भी नहीं काटना चाहिए।

पितृ पक्ष में क्या करें और क्या न करें

  • पितृ पक्ष में लहसुन, प्याज, मांस, मछली, अंडा और मदिरा का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित होता है। 
  • पितृ पक्ष में कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
  • पितृ पक्ष में कोई भी नई चीजों नहीं खरीदनी चाहिए।
  • पितृ पक्ष के दौरान घर के मुख्य द्वार पर आए किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं।
  • पितृ पक्ष में कुत्ता, गाय या कौए को भोजन खिलाएं उन्हें सताए नहीं।
  • पितृ पक्ष के दौरान प्रतिदिन या अपने पितरों की तिथि पर जल में काले तिल, दूध और गंगाजल मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण करें। तर्पण हमेशा कुशा पहनकर ही करें। 
  • श्राद्ध वाले दिन भोजन पकाने के बाद सबसे पहले पंचबलि (गाय, कौआ, कुत्ता, देव और चींटी) के लिए भोजन निकालें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस साल कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? जानिए सही तारीख और तिथियों की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म।