1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. कर्क समेत इन राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, सफलता के साथ धन लाभ के भी बन रहे योग, ये हैं कल की भाग्यशाली राशियां

कर्क समेत इन राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, सफलता के साथ धन लाभ के भी बन रहे योग, ये हैं कल की भाग्यशाली राशियां

सावन माह का दूसरा दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने का संकेत दे रहा है। इन राशि वालों को जीवन के ज्यादातर मोर्चों पर बेहतर परिणाम मिलने सकते हैं। कल करियर, कारोबार, धन लाभ में इन राशि की किस्मत सबसे ज्यादा चमक सकती है।

 कल की भाग्यशाली राशियां, kal ki bhagyashli rashiyan, Lucky Zodiac Signs 31 July 2026- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 31 जुलाई 2026 की लकी राशियां

शुक्रवार का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। इस दिन किए गए कई कार्यों में सफलता मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने और परिवार से जुड़ी खुशियां मिलने के संकेत हैं। हालांकि, यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि कल किन 4 राशियों का भाग्य सबसे अधिक साथ दे सकता है। यहां पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल। 

वृषभ राशि

  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं।
  • परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपके कई काम आसान बना सकता है।
  • कारोबार बढ़ाने के लिए कोई उपयोगी सलाह मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा।
  • लंबे समय से रुका कोई काम पूरा होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
  • कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि

  • बिजनेस से जुड़ी यात्रा भविष्य में लाभ देने वाली साबित हो सकती है।
  • जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
  • बच्चों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
  • दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  • नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल माना जा सकता है।

धनु राशि

  • किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है।
  • आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।
  • व्यापार-नौकरी दोनों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं।
  • मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है।
  • पुराने निवेश, अन्य स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि

  • रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नौकरी में लिए गए सही फैसले भविष्य में फायदा दिला सकते हैं।
  • प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
  • सेहत में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव का पूरा लाभ मिलने की संभावना है।
  • किसी करीबी से सहयोग मिलने से अधूरे काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: मासिक राशिफल अगस्त 2026: मेष-सिंह सहित 3 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, धन लाभ के भी योग

More Rashifal News