1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मासिक राशिफल अगस्त 2026: मेष-सिंह सहित 3 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, धन लाभ के भी योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

मासिक राशिफल अगस्त 2026: मेष-सिंह सहित 3 राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, धन लाभ के भी योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल

 Published : Jul 30, 2026 04:04 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 04:04 pm IST

अगस्त माह में सूर्य-बुध सहित 4 ग्रह राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर देखने को मिलेगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल।

Monthly Horoscope August 2026- India TV Hindi
मासिक राशिफल अगस्त 2026 Image Source : INDIA TV

अगस्त के महीने को ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस माह में 4 ग्रह राशि बदलेंगे। माह की शुरुआत में ही 1 तारीख को शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद मंगल, बुध और सूर्य भी इस माह में राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल का सभी राशियों पर असर देखने को मिल सकता है। आइए ऐसे में मासिक राशिफल के जरिए जान लेते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है।  

मेष राशि 

मेष वालों के लिए अगस्त का महीना बेहद खास साबित हो सकता है, भाग्य का इस महीने साथ मिलने के योग हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति आप कर सकते हैं और साथ ही सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। 

वृषभ राशि 

इस महीने मंगल आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते धन खर्च तो हो सकता है लेकिन साथ ही धन कमाने के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिरता आएगी। कुछ लोगों को मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद खास साबित हो सकता है। आपके तृतीय भाव में सूर्य का गोचर होगा जिससे आपका पराक्रम बढ़ेगा। यात्राओं से लाभ आपको मिल सकता है। किस्मत आपके साथ खड़ी रहेगी जिससे करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां छू सकते हैं। 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए यह माह मिलाजुला साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ इस महीने मिलने के योग हैं। हालांकि, करियर के क्षेत्र में संभलकर आपको आगे बढ़ना होगा। ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहेंगे तो अच्छा होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में इस महीने वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। आपके नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ देगा और करियर के क्षेत्र में आप ख्याति पा सकते हैं। 

कन्या राशि 

इस महीने आपको यात्राओं के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करनी होगी। खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए सही बजट बनाकर आगे बढ़ें। हालांकि, आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। अटका हुआ कोई सरकारी कार्य बन सकता है। 

तुला राशि 

आपके राशि के स्वामी आपके द्वादश भाव में होंगे इसलिए आर्थिक परेशानियां इस माह आ सकती हैं, सतर्क रहें। सूर्य का गोचर आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम दिला सकता है। लव लाइफ में इस राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। 

वृश्चिक राशि 

आपकी ऊर्जा में इस माह वृद्धि देखने को मिल सकती है क्योंकि सूर्य आपके दसवें भाव में होंगे। कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। कारोबारियों को मनचाही डील मिलने के योग हैं। 

धनु राशि 

इस माह की शुरुआत आपके लिए बेहद सुखद साबित हो सकती है। भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ दे सकता है। कुछ नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 

मकर राशि 

मकर राशि के कुछ लोगों को अचानक से इस महीने धन लाभ मिलने के योग हैं। निवेश किए धन से भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। हालांकि आपको वाहन चलाते समय इस महीने सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। 

कुंभ राशि 

इस महीने आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती है। विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक होने के योग हैं। इसके साथ ही कुछ लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर भी अच्छा महसूस करेंगे। 

मीन राशि 

मीन वालों के लिए यह महीना प्रगतिदायक रह सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे उनका सपना पूरा हो सकता है। सेहत के लिहाज से भी यह महीना अच्छा साबित हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

सावन में महाकाल जाने की है तैयारी? तुरंत जान लें मंदिर खुलने और भस्म आरती की नई टाइमिंग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।