1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan 5 June 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, नौकरी-कारोबार में तरक्की, मिलेंगे आमदनी के नए सोर्स

Lucky Rashiyan 5 June 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, नौकरी-कारोबार में तरक्की, मिलेंगे आमदनी के नए सोर्स

5 June 2026 Lucky Rashi: शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं। कल का दिन खासतौर 5 राशियों के लिए हर मोर्चे पर बढ़िया रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कल, 5 जून 2026 की लकी राशियां कौन सी हैं, जिसके लिए तरक्की और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं।

Friday Lucky Rashi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 5 जून 2026 की लकी राशियां

Kal Ki Lucky Rashi, 5 June 2026: 5 जून 2026, शुक्रवार के दिन भाग्य के सितारे कुछ राशियों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहेंगे। कल अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।  5 राशि वालों को नौकरी और व्यापार में बड़ी कामयाबी और आर्थिक लाभ दे सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, शुक्रवार को मेष, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। इन राशियों के लिए धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। तो चलिए यहां विस्तार से जानते हैं शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए कितना लकी साबित होगा। 

  1. मेष राशि: आपके के लिए शुक्रवार का दिन खुशहाल रहेगा। आपको आपके जीवनसाथी से कोई खुशखबरी या उपहार मिल सकता है। पार्टनर की इस एक पहल से आप दोनों में घनिष्ठता बढ़ेंगी। घर के किसी सदस्य की नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। हालांकि, कल आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, आप अनजाने में भी किसी से उलझने से बचें। जो लोग राजनीति से जुड़े है, उनका बड़े अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों की खास देखभाल करें। आपको आमदनी के नए सोर्स मिलने के संकेत हैं, जिससे आपकी आर्थिक अच्छी होगी।
  2. सिंह राशि: शुक्रवार का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। वहीं, कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होने के संकेत हैं, जिससे व्यापारिक लाभ की संभावना है। आप किसी भी जरूरी पेपर पर साइन करने से पहले अच्छी तरह पढ़ना न भूलें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप घर में धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। मॉर्निंग वॉक आपको पूरा दिन तरोताजा रखेगी। 
  3. कन्या राशि: मां लक्ष्मी की कृपा से कल का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। परिवार में अचानक से खुशखबरी मिलेगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं, जो घर के माहौल को खुशनुमा बनाएगा। आपको दोस्तों से सहायता मिलेगी। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई नया प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन में खटास चल रही है, तो कल के दिन आपसी सूझबूझ से स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं।  
  4. मकर राशि: शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से घर के सभी बड़े बुजुर्गों को प्रभावित करेंगे। उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। गवर्नमेंट सेक्टर वाले लोगों को वर्कप्लेस पर सकारात्मक माहौल मिलेगा, जिससे वे काम पर फोकस करके उसे समय पर पूरा कर पाएंगे। अविवाहित लोगों का विवाह पक्का होने के योग हैं। आप अपनी शारीरिक सेहत का विशेष ध्यान रखें। खासतौर पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 
  5. कुंभ राशि: कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। बच्चों को कहीं बाहर घुमाने ले जाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी खबर मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके व्यापार में विस्तार होने के संकेत हैं। कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे। लेखन और प्रकाशन क्षेत्र के लोगों को बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ के लोगों का सहयोग मिलेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: क्या सिर्फ महिलाएं ही रख सकती हैं शुक्रवार का व्रत? जानिए कौन-कौन रख सकता है ये उपवास और क्या है नियम

More Rashifal News