1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan 6 June 2026: शनिवार के दिन इन राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, मानसिक उलझनों से मिलेगा छुटकारा, कारोबार में होगा लाभ

Lucky Rashiyan 6 June 2026: शनिवार के दिन इन राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान, मानसिक उलझनों से मिलेगा छुटकारा, कारोबार में होगा लाभ

6 June 2026 Lucky Rashi: शनिवार का दिन अच्छे संकेत दे रहे हैं। कल का दिन कुछ राशियों के लिए करियर, पारिवारिक और आर्थिक मोर्चे पर बढ़िया रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कल, 6 जून की लकी राशियां कौन सी हैं, जिसके लिए बिजनेस और नौकरी के मामले में सुधार के योग बन रहे हैं।

Kal ki lucky rashi rasifal,- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC 6 जून की लकी राशियां

Kal Ki Lucky Rashi, 5 June 2026: शनिवार के दिन भाग्य के सितारे कुछ राशियों पर खास तौर पर मेहरबान रहेंगे। कल अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। कल का दिन कुछ राशियों के लिए हर मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, शनिवार के दिनइन 5 राशियों के जातकों पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। तो चलिए विस्तार से जानते हैं शनिवार का दिन इन राशियों के लिए कैसे और कितना शानदार रहेगा। 

  1. वृष राशि: कल का दिन आपका दिन शानदार रहेगा। उधार दिए रुपये आपको वापस मिलेंगे। ये पैसा आप अपने बिजनेस में निवेश करेंगे। कार्य क्षेत्र में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कल आपको मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। किसी उच्च अधिकारी का मदद मिलने से आपको लाभ होगा।
  2. मिथुन राशि: शनिवार का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में कम मेहनत के बावजूद भी अच्छा लाभ होगा। कंपनी में कोई जरूरी काम की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, जिसको आप पूरी मेहनत से पूरा करेंगे। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ने के संकेत हैं। दोस्त किसी विषय पर आपसे मदद मांग सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए दिए गए पेपर के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। लवमेट के लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है।
  3. वृश्चिक राशि: कल के दिन आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। बिजली विभाग के कर्मचारियों का दिन अच्छा रहेगा। महिलाओं को बिजनेस में तरक्की मिलेगी। लवमेट की बीच गलत फहमियां खत्म होंगी, रिश्तों में प्यार बढ़ेगा, एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा।
  4. मकर राशि: मकर राशि वालों का शनिवार का दिन बढ़िया गुजरने वाला है। घरवाले आपकी तरक्की से प्रसन्न होंगे। लाईब्रेरियन की सैलरी में आज इन्क्रीमेंट होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के संभावनाएं हैं। सोची हुई कार्य योजनाएं पूरी होंगी। कल अपने खाने-पीने की विशेष ध्यान रखें। 
  5. कुम्भ राशि: इस राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े जातक कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। सिंगल जातकों के लिए चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिलने की संभावना है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Astrology: केतु देता है शौहरत और करियर में जबरदस्त उन्नति, कुंडली के इन 4 भावों में हो अगर विराजमान

More Rashifal News