1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मंगलवार के दिन 3 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, करियर में सफलता पाने के योग, लकी राशिफल 7 जुलाई

मंगलवार के दिन 3 राशियों को मिल सकता है किस्मत का साथ, करियर में सफलता पाने के योग, लकी राशिफल 7 जुलाई

7 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन है। यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। किस्मत का साथ इन राशियों को मिलेगा और साथ ही जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में ये राशियां प्रगति कर सकती हैं।

Lucky Rashifal - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लकी राशिफल

मंगलवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। 7 जुलाई 2026 का दिन भाग्य का साथ इन राशियों को मिलेगा और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में ये राशियां प्रगित कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल भी इन राशियों के जातक बिता सकते हैं। यात्राओं पर जाने के योग भी हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि मंगलवार 7 जुलाई की लकी राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि 

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का आपको साथ मिल सकता है। आज आपको एक अच्छे सकारात्मक माहौल में काम करने का मौका मिलेगा और कलीग्स के साथ आपके रिश्ते मित्रवत होंगे। आज घर माहौल सकारात्मक रहेगा रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। आज किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी, आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है आप अपने निजी जीवन में चली आ रही उलझनों से छुटकारा पाने में कामयाब रहेंगे। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक सफलता मिलेगी, किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। आज सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आज आप कहीं भी किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आज आप प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनायेंगे इस बारे मे परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करेंगे राजनीति से जुड़े लोगों का रुतबा बढ़ेगा। 

धनु राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। इंश्योरेंस और कमीशन से जुड़े कामों में लाभ होगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा और आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कपड़े का बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

क्या है कुंडली का 'भावात भावाम' सिद्धांत? इसके बिना अधूरी है ज्योतिषीय भविष्यवाणी!

More Rashifal News