7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: सिंह वालों के लिए अनुकूल रहेगा दिन, तुला वाले सोच-समझकर करें खर्च, जानें अपनी राशि का हाल
आज एकादशी तिथि रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज इंदिरा एकादशी का व्रत किया जायेगा। साथ ही आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सभी 12 राशियों के लिए ये दिन कैसा रहेगा।

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 41 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अक्टूबर 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 2
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान सही रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। व्यावसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक स्थिति की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 3
मिथुन राशि
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उलझन बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे। स्टील का कारोबार कर रहे लोगों के किसी प्रोडक्ट की ज्यादा डिमांड बढ़ेगी। दोस्तों से आपका तालमेल बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आज कार्यस्थल पर काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 5
कर्क राशि
आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया तथा कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के साथ रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे... उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा। मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। कई दिनों के ऑफिस के रुके कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 9
सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी भी व्यक्ति के ऊपर विश्वास करने से बचें और खुद पर यकीन करें। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। आज छात्र किसी टॉपिक को शिक्षकों से बार-बार पूछेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह आपको फायदा कराएगी। अगर आज आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब होंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। बेहतर होगा कि आप वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। आप उलझन से मुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से रिलेटेड भी कोई काम हो सकता है। आज बिजनेस में आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आज सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान देंगे। साथ ही सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे होंगे।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 1
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। लेकिन आप धैर्य और संयम बनाए रखें, जल्द ही सब ठीक होगा। फालतू बातों में ध्यान न दें और अपने काम में ही व्यस्त रहें। आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे। आज सोचा हुआ काम समय से पूरा होगा। आज आपको किसी सिंगर का कोई गाना काफी पसंद आएगा। आज निवेश करने से पहले किसी अनुभवी की राय जरूर ले लें।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक आप खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात न पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको उलझन मुक्त रखेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे। बेकरी का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज अपनों के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े लोग आज किसी सामाजिक कार्य के लिए फंड एकत्रित कर सकते हैं।
- शुभ रंग: पर्पल
- शुभ अंक: 7
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज मौजूदा बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके भी भविष्य में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। साथ ही प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही हैं। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएं रहेंगी तथा घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, आज किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग: पिंक
- शुभ अंक: 2
मकर राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे तथा आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज अच्छी बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न करें। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। आज आप किसी मीटिंग में शामिल होंगे, मीटिंग में आप अपनी बात को रखेंगे तो आपकी बात को प्राथमिकता भी मिलेगी। आज कहीं बाहर घूमने जाने का मन बना सकते हैं।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे व्यक्तियों को शुभ सूचना मिल सकती है। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 9
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इससे आपके कार्य सफल होंगे। नजदीकी रिश्तों से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से रिश्तों में मधुरता आएगी। साथ ही परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसाय में बहुत ही संजीदगी तथा गंभीरता से काम करने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। आज कोई भी छोटा-बड़ा निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह लेना जरूरी है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में सहकर्मियों की सहायता प्राप्त होगी।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
6 अक्टूबर की रात सिंह में गोचर करेंगे चंद्रमा, कर्क-तुला सहित 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक-बैलेंस