1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 6 अक्टूबर की रात सिंह में गोचर करेंगे चंद्रमा, कर्क-तुला सहित 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक-बैलेंस

6 अक्टूबर की रात सिंह में गोचर करेंगे चंद्रमा, कर्क-तुला सहित 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक-बैलेंस

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 06, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 05:50 pm IST

चंद्रमा 6 अक्टूबर की रात को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा के इस गोचर से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Chandra Gochar - India TV Hindi
चंद्र गोचर Image Source : MAGNIFIC

चंद्रमा 7 अक्टूबर की रात को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात 10 बजकर 18 मिनट पर होगा। मित्र राशि सिंह में चंद्रमा के प्रवेश करने से कर्क, तुला सहित 3 राशियों के आर्थिक पक्ष में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी ये राशियां उन्नति पा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और 6 अक्टूबर की रात में आपके द्वितीय भाव में संचार करेंगे। दूसरे भाव को धन और कुटुंब का कारक माना जाता है इसलिए चंद्र गोचर के चलते आपको भी पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती हैं और धन लाभ भी हो सकता है। अगर कहीं धन अटका हुआ है तो वापस मिलने के आसार हैं। इस राशि के कुछ जातकों को आमदनी के अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने के आसार हैं। कारोबारियों की कोई डील फाइनल हो सकती है जिसके चलते अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। 

तुला राशि 

तुला वालों चंद्रमा का गोचर आपके लाभ भाव में होगा। शुभ ग्रह चंद्रमा के गोचर के चलते आपको भी अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी कई आर्थिक चिंताएं भी चंद्र गोचर के चलते दूर हो सकती हैं। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कुछ नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के भी योग हैं। आपके काम की सराहना सीनियर्स कर सकते हैं। समाज में इस राशि के जातकों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उन्हें चंद्रमा के सिंह राशि में गोचर के दौरान सफलता मिलने के योग हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में होगा जिसे कर्म का भाव भी कहा जाता है। चंद्र गोचर के चलते आपको कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति प्राप्त हो सकती है। इस राशि के कारोबारियों को भी धन लाभ मिल सकता है। कुछ कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आय के नए साधन भी वृश्चिक वालों को मिलने के आसार हैं। आप आय संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं जिसके चलते बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को भी शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

पितृ अमावस्या पर करें 5 काम, पितरों के आशीर्वाद से सुधर सकता है जीवन, पितृदोष भी होगा दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।