1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 8 April 2026 Lucky Rashi: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा लकी, घर में होगी खुशियों की बौछार, लाभदायक रहेगा दिन

8 April 2026 Lucky Rashi: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा लकी, घर में होगी खुशियों की बौछार, लाभदायक रहेगा दिन

8 April 2026 Rashifal: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

बुधवार की लकी राशियां- India TV Hindi
Image Source : PEXELS बुधवार की लकी राशियां

8 April Lucky Rashiyan: 8 अप्रैल यानी बुधवार का दिन इन 3 राशियों के लिए बहुत शुभ और लाभदायक रहेगा। इन राशियों के जीवन में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 8 अप्रैल को सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा। बुधवार का दिन इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। तो आइए जानते हैं 8 अप्रैल की लकी राशियों के बारे में।

1. सिंह राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन कुछ खास कामों के लिए दिन बेहतर है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते है, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके अच्छे अनुभव और कार्यकुशलता के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे। आज घर पर कुछ खास मेहमानों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा और फिर शाम तक छोटी सी पार्टी का आयोजन हो सकता है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। 

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

2. कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला है। काफी दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपको शैक्षिक के क्षेत्र में उन्नति मिल मिलेगी। लोग आपकी योजनाऔ से काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़िया रहेगा , आज जो भी काम आप करेंगे उसमें कामयाबी अवश्य मिलेगी। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। रचनात्मक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा धैर्य के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा, घर से क्लेश दूर होगा। 

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

3. वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके बिगड़े हुए काम भी काम बनेंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलीयत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। सोसाइटी में आपका रुतबा बढ़ेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई या जॉब करने वालों को आज अपने फैमिली से मिलने का अवसर मिल सकता है। 

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

लाल किताब के उपाय: इंटरव्यू पर जाते समय कर लें ये काम, जरूर मिलेगी सफलता

More Rashifal News