1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. गुरुवार को इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, हर मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत, ये हैं 9 जुलाई की लकी राशियां

गुरुवार को इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, हर मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत, ये हैं 9 जुलाई की लकी राशियां

9 जुलाई 2026 का दिन 4 राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। इन राशियों को नौकरी और कारोबार में लाभ, आर्थिक मजबूती और रिश्तों में खुशियां मिलने के संकेत हैं। जानिए कल की इन भाग्यशाली राशियों के बारे में और क्यों ये 4 राशियां कल की सबसे लकी राशियां मानी जा रही हैं।

kal ki lucky rashiyan- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 9 जुलाई 2026 की लकी राशियां

गुरुवार, 9 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने के संकेत दे रहा है। करियर में सफलता, व्यापार में लाभ और पारिवारिक खुशियों के योग बन रहे हैं। अगर आपकी राशि भी इनमें शामिल है, तो दिन आपके लिए कई सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल इन राशियों के लिए धनलाभ से लेकर तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं 9 जुलाई 2026 को किन राशियों पर किस्मत की मेहरबानी रहेगी।

मेष राशि

कल का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन उन्नति और लाभ के संकेत दे रहा है। व्यापार में आगे बढ़ने के प्रयास सफल हो सकते हैं और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर में नए अवसर मिलने के साथ मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी के योग हैं। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में सुलझ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए कल का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। कारोबार में भविष्य के लिए लाभदायक अवसर मिलेंगे और किसी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों, खासकर शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से रिश्तों में और मजबूती आएगी।

तुला राशि

तुला राशि के लिए कल का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही उलझनों का समाधान मिल सकता है और अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण सूचना से बड़ा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और पदोन्नति की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। प्रेम जीवन और वैवाहिक रिश्तों में भी खुशियां बनी रहेंगी। आपकी अच्छी परफॉर्मेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 14 जुलाई को अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, 1 महीने तक इन 3 राशियों की रहेगी मौज, हो सकती है आर्थिक तरक्की

More Rashifal News