Makar Rashifal 18 December 2025: मकर दैनिक राशिफल के अनुसार, आज इस राशि के जातकों को कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को आज टारगेट पूरा करने की टेंशन नहीं रहेगी। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते है कि 18 दिसंबर का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
मकर राशिफल 18 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारु रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यहां पढ़ें सभी राशियों का आज का राशिफल
More Rashifal News