1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 29 April 2026: बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 29 April 2026: बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 29 April 2026: दैनिक राशिफल के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। तो आइए पढ़ते हैं आज का दैनिक मिथुन राशिफल।

मिथुन दैनिक राशिफल- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मिथुन दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 29 April 2026: मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आर्थिक लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। तो आइए ऐसे में विस्तार से जानते हैं 29 अप्रैल का मिथुन राशिफल और बुधवार के दिन मिथुन वालों के लिए शुभ रंग और अंक।

आज का मिथुन राशिफल 29 अप्रैल 2026

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मित्र से कॉल पर बात होगी, पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। इस राशि के विवाहित पुरुष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो रिश्ते में और मधुरता आयेगी।  प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन बहुत प्यारा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आप साथ में क्वॉलिटी समय बिताएंगे। राजनीतिक से जुड़े लोगों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्र आज ऑनलाइन किसी टॉपिक को समझने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: मूलांक से जानें अपना सोलमेट, किस अंक वाले पार्टनर के साथ जमेगी आपकी जोड़ी?

May Grah Gochar 2026: मई में इस दिन बुध और शनि की युति से बनेगा दुर्लभ योग, सोने की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

More Rashifal News