A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 14 September 2025: आज वृषभ, कर्क और तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा लाभ; जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 14 September 2025: आज वृषभ, कर्क और तुला समेत 4 राशियों को मिलेगा लाभ; जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। आज के दिन मेष, मिथुन, वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन काफी खास रह सकता है। ऐसे में आइए विस्तार से जान लेते हैं कि राशिचक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज सुबह 07 बजकर 35 मिनट तक वज्र योग रहेगा और उसके बाद सिद्धि योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जायेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

आज का मेष राशिफल: नए स्किल सीख सकते हैं

Image Source : India Tvआज का मेष राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे तो आपको राहत मिलेगी। आज आप दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज आप कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप घर के कार्यों में माँ का हांथ बटायेंगे ,जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का वृषभ राशिफल: पेंडिंग काम पूरे होंगे

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज आप रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। आज टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है । आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज आप ऑफिस में पेंडिंग पड़े काम को समय से पूरा कर लेंगे।

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

आज का मिथुन राशिफल: उपहार मिल सकता है

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। आज सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है, पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब होंगी। आज आपको किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का कर्क राशिफल: परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज आपको घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम उचित समय पर कम्पलीट हो जायेगा। आज आपको कार्यों में राजनीतिक रिश्तों का लाभ मिलेगा, आपके अधिकतर काम असानी से पूरें हो जायेंगे।

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

आज का सिंह राशिफल: परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। आज परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें, इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए और मेडिटेशन भी करना चाहिए। आज इस राशी के खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे

आज का कन्या राशिफल: नन्हें मेहमान की दस्तक घर में हो सकती है

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है, बिजनेस में बड़ी डील का ऑफर मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। आज आपको बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आज आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज बना रहे।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

आज का तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति सुधरेगी

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही किसी के साथ अनबन आज ख़त्म होगी। इस राशि के राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आज बिजनेस मैन कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्तिथि ठीक रहेगी, साथ ही आपको पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं, जिससे मन को प्रसन्नता होगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

आज का वृश्चिक राशिफल: दिन मिला-जुला रहेगा

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही खाने के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। इस राशी के जो व्यक्ति रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं, वे जल्द ही हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का धनु राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार आएगा

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आप किसी काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, आप खुद को ऊर्जा से भरा पायेंगे।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- ओरेंज

आज का मकर राशिफल: कार्यक्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दोस्त आपसे मदद की अपेक्षा करेंगे,आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। इस राशि के बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ होगा। साथ ही आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेगें। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप ऑफिस की जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे ,जहां आप अपने विचारों को भी रखेंगें। आज किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

आज का कुंभ राशिफल: मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप किसी आर्टिस्ट के साथ मिलकर काम कर सकतें हैं । आज आपको पूर्व में किये इन्वेस्ट का बड़ा लाभ मिलेगा।

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

आज का मीन राशिफल: धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के बैंक में कार्यरत व्यक्तियों को जल्द ही प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में नयापन आएगा, परिवार का भी माहौल खुशनुमा रहेगा । आज सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। आज आपके घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है, इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा। आज लम्बे समय के बाद किसी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। 

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा? जान लें क्या होगा सभी राशियों पर इसका असर

सूर्य ग्रहण के साये में शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि तो क्या पहले दिन नहीं होगी घटस्थापना?

More Rashifal News