1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 26 Sept 2025: मेष, कर्क सहित इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ, सकारात्मक बदलाव लेकर आया है दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 Sept 2025: मेष, कर्क सहित इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ, सकारात्मक बदलाव लेकर आया है दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेंगे।  चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। 

मेष राशि - नौकरी का ऑफर मिल सकता है

Image Source : India Tvआज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढ़िया लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा , परिवार का माहौल  अच्छा होगा। आज आपको किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ने का बेहतरीन मौका मिलेगा, जिससे आप अपने रीति – रिवाजों को बेहतर समझ पायेंगे। आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी का ऑफर आएगा, जिससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं , जीवन में खुशियां आएंगी।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

वृष राशि- मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको घर के बडों से राय मिलेगी, जिससे किसी काम को पूरा करने में आसानी होगी। आज इस राशि के छात्रों को टीचर का भरपूर सहयोग मिलेगा, किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में आसानी होगी। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में थोड़ा ज्यादा लगेगा। साथ ही किसी रचना के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। माता को नारियल चढ़ाएं , सब कार्य सफल होंगे।

  • वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

मिथुन राशि-  धन लाभ के योग हैं

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी नए काम की योजना बनायेंगे और जल्द ही उस पर काम शुरू करेंगे। आज आपको पारिवारिक उलझन का समाधान मिलने से, मन में प्रसन्नता होगी। आज नौकरी में आ रही रुकावटे ख़त्म होंगी, आपको किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। माता को गुड़हल का फूल चढ़ाएं , सुख –सौभाग्य में वृद्धि होगी।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

कर्क राशि- कारोबार में उन्नति मिलेगी

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसका लाभ उठा कर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को जल्द ही, विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज कपड़ा कारोबारियों को उम्मीद से अधिक लाभ होगा, जिससे आपका बिजनेस ग्रोथ करेगा। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, आप उन्हें डाँटने की बजाय प्यार से समझाने का प्रयास करें। 

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि- स्वास्थ्य सुधार होगा

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने का प्रयास करें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी आयोजन का हिस्सा बनेंगे, जहां आपको नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इस राशि के फील्ड से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपके साथ काफी लोग जुड़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, इसलिए आज आप पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको किसी दोस्त से शुभ समाचार मिलेगा , आपको ख़ुशी होगी। माता को खोये से बनी मिठाई का भोग लगायें, आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। 

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा , साथ ही आपके सपने पूरे होने की उम्मीद है। आज हेल्थकेयर में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी, शाम होते – होते आपको हल्की थकान का अहसास हो सकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं और उन्हें कुछ उपहार भी देंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी, आप उनमें बढ़ – चढ़ हिस्सा लेंगे। जिससे आपका मान – सम्मान भी बढ़ेगा। माता को सेब का भोग लगायें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

तुला राशि- दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आप उन कार्यों को महत्व देंगे, जिनसे आपको ख़ुशी और लाभ दोनों मिल सकें। आज आपके जीवन में तटस्थता और स्पष्टता बनी रहेगी, जिसका दूसरों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज आपको पुरानी दोस्ती का बड़ा लाभ होगा, आप साथ मिलकर एक नयी शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढाई करेंगे। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकतें हैं।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग-मजेंटा

वृश्चिक राशि- भावनाओं को रखें नियंत्रण में

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला होगा। आज आप अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल करने का प्रयास करें, साथ ही दूसरे व्यक्तियों की भी भावनाओं का सम्मान करें। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक समस्या दूर होगी। आज अविवाहित व्यक्तियों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, इस रिश्ते से सभी सहमत होंगे। आज किसी काम को करते समय आपकी काबिलीयत निखर कर आएगी। सीनियर आपकी तारीफ करेंगे।

वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- इंडिगो

धनु राशि- राजनीति क्षेत्र से जुड़कर कुछ बड़ा करने का अवसर प्राप्त होगा

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए बड़े भाई की मदद ले सकते हैं। जिससे काम सही समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। आज आपको किसी क़ानूनी मामले में उच्च अधिकारी से सलाह प्राप्त होगी, जिससे मामला जल्द ही सुलझ जायेगा। आज आपको राजनीति से जुड़कर कुछ बड़ा करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही समाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी। आज आपके घर पर अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

मकर राशि- किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके अधिकतर काम सफल होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और ज्यादा मजबूत होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन सहज हो जायेगा। आज आप बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। साथ ही किसी इन्वेस्टमेंट में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपकी मुलाकात किसी दोस्त से होगी, जिससे मिलकर आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। आज आप समय निकालकर कुछ वक्त बड़े – बुजुर्गों के साथ बितायेंगे, जिनसे आपको बहुत सी बातें पता चलेगी, जो भविष्य में आपके काम आएंगी। माता को हलवा भोग लगायें, आपको खुशियां प्राप्त होंगी। 

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

कुंभ राशि- सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा , आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आज आपको नौकरी में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप शांतिपूर्ण तरीके के साथ किसी काम को सम्पन्न करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेंगे, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको जीवनसाथी से उपहार की प्राप्ति होगी , इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

मीन राशि- आपका स्वभाव आएगा सबको पसंद

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है | आज आपका स्वभाव सभी को पसंद आएगा और आपके काम की सराहना होगी। आज आप किसी काम को करने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें। आज आपकी रुचि साहित्य में रहेगी , आप कुछ नया लिखने का प्रयास करेंगे, जिसकी बहुत प्रशंसा होगी। इस राशि के कला और अभिनय से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और ज्यादा गहरी होगी। 

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य 27 सितंबर को करेंगे हस्त नक्षत्र में प्रवेश, संभलकर रहें ये 3 राशियां हो सकती है आर्थिक हानि

Kanya Pujan 2025 Date: शारदीय नवरात्रि में कब किया जाएगा कन्या पूजन? जान लें डेट और शुभ मुहूर्त

More Rashifal News