1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य 27 सितंबर को करेंगे हस्त नक्षत्र में प्रवेश, संभलकर रहें ये 3 राशियां हो सकती है आर्थिक हानि

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य 27 सितंबर को करेंगे हस्त नक्षत्र में प्रवेश, संभलकर रहें ये 3 राशियां हो सकती है आर्थिक हानि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 25, 2025 11:59 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 11:59 am IST

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों के जीवन में चुनौतियां पैदा हो सकती हैं, आइए जानते हैं।

Surya Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन Image Source : UNSPLASH

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 27 सितंबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा। राशिचक्र की कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना नकारात्मक साबित हो सकता है। इन राशियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और करियर क्षेत्र में भी परेशानियां आ सकती हैं, आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

मेष राशि 

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से आपको बचना चाहिए नहीं तो विपरीत परिस्थिति में फंस सकते हैं। इस राशि वालों को सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। गलत संगति में पड़कर आपके धन का नुकसान हो सकता है। इस राशि के लोगों को किसी भी ऐसे कार्य में हिस्सा नहीं लेना चाहिए जिसमें कानूनी नियमों का उल्लंघन हो। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप आपको करना चाहिए।  

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों को सूर्य के गोचर के दौरान पैसों से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। आपकी जमापूंजी गलत वजह से खर्च हो सकती है। इसलिए आपको सही बजट बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको मेहनत बढ़ाने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी। सिर में दर्द और गले से संबंधित परेशानियां आपको हो सकती हैं, इसलिए सेहत का ख्याल रखें। उपाय के तौर पर आपको गुड़, चना आदि का दान करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आप कुछ मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। खासकर करियर से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। जॉब बदलने का विचार बना रहे हैं तो सोच-समझकर आगे बढ़ें। धन की स्थिति में सुधार करने के भी आपको प्रयास करने होंगे। बिना सलाह लिए निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अनजाना भय आपको परेशान करेगा। कुंभ राशि के जातकों को उपाय के तौर पर योग-ध्यान करना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Kanya Pujan 2025 Date: शारदीय नवरात्रि में कब किया जाएगा कन्या पूजन? जान लें डेट और शुभ मुहूर्त

Navratri Havan Date 2025: नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को हवन पूजन का मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।