1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri Havan Date 2025: नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को हवन पूजन का मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत

Navratri Havan Date 2025: नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को हवन पूजन का मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 24, 2025 01:49 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 01:49 pm IST

Navratri Havan Date 2025: नवरात्रि में हवन पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कोई नवरात्रि की अष्टमी को हवन करता है तो कोई नवमी पर। चलिए आपको बताते हैं इस साल नवरात्रि में हवन पूजा कब की जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

navratri- India TV Hindi
नवरात्रि में हवन पूजन मुहूर्त Image Source : FREEPIK

Navratri Havan Date 2025: कहते हैं हवन पूजन करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है इसलिए विशेष अवसरों पर हवन जरूर किया जाता है। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इस दौरान अष्टमी-नवमी पर हवन करने का विशेष विधान बताया गया है। जो लोग नवरात्रि की अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं वे उस दिन ही हवन अनुष्ठान करते हैं तो वहीं जो नवमी के दिन कन्याओं को भोजन कराते हैं वे नवमी के दिन हवन पूजन करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस बार शारदीय नवरात्रि में अष्टमी-नवमी के दिन हवन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

नवरात्रि अष्टमी हवन मुहूर्त 2025 (Navrati Ashtami Havan Muhurat 2025)

नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025 को है। इस दिन हवन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 06:13 से शाम 06:06 बजे तक रहेगा।

नवरात्रि नवमी हवन मुहूर्त 2025 (Navrati Navami Havan Muhurat 2025)

नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन हवन पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 06:14 से शाम 06:07 बजे तक रहेगा। 

नवरात्रि हवन सामग्री लिस्ट (Navratri Havan Samagri List)

  • हवन कुंड
  • हवन सामग्री
  • पान के पत्ते
  • 5 प्रकार के फल
  • मिठाई
  • शुद्ध घी
  • रोली चंदन
  • सुपारी
  • कपूर
  • लौंग
  • चावल
  • लाल कपड़ा
  • फूलों की माला
  • आम की लकड़ी
  • सूखा नारियल
  • आम या केले के पत्ते
  • गुग्गल
  • लोबान
  • शहद
  • अगरबत्ती
  • लाल कलावा
  • चरणामृत
  • गंगाजल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि के तीसरे दिन तक जौ नहीं हुए हैं अंकुरित, तो तुरंत करें ये काम, जानिए हरे-भरे जौ क्या देते हैं संकेत

Saraswati Puja 2025 Date: नवरात्रि में सरस्वती पूजा कब है? जानिए इस चार दिवसीय त्योहार की डेट लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।