1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 27 Sept 2025: वृषभ और सिंह समेत इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 Sept 2025: वृषभ और सिंह समेत इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहतरीन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। 

मेष राशि - समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं

Image Source : India Tvआज का मेष राशिफल

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। साथ ही पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आप किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास व्यक्तियों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। स्कन्द माता का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी। 

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

वृष राशि- घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आज परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। तथा ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। साथ ही आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होंगी।

  • वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- वायलेट

मिथुन राशि-  खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। तथा सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

कर्क राशि- स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला 

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज आप बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज आप संतान के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। आज आप किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें तो अच्छा होगा। आज आप शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेंगे।

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

सिंह राशि- संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी खुश होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए और किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से भी बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान बढेगा। माता को फूल अर्पित करें, कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

कन्या राशि- कुशलता को बढ़ाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लें

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको कारोबार में उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से सभी सदस्य काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साथ ही विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आज आप अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लें, आपका काम आसान होगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

तुला राशि- दूसरों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज निवेश के मामले में आपको घर के बड़ो से बेहतर सलाह मिलेगी। आज काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। साथ ही दूसरों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग-पीच

वृश्चिक राशि- आज आप अपनी बातों को पिता से जरूर शेयर करें

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज व्यापार को बढाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आज आप अपनी बातों को पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही उलझन का हल मिलेगा। आज ऑफिस में मिलकर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। साथ ही आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। स्कंदमाता को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

धनु राशि- आज करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको ख़ुशी मिलेगी। आज करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करतें हुए समय बितायेंगे। आज बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

मकर राशि- जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के जो व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हैं, वे अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

कुंभ राशि- सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, जिसमें बड़ो की राय बेहतर साबित होगी। आज सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा । साथ ही आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

मीन राशि- आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। आज पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं वो मार्केट एनालिसिस कर लें, आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूके हुए काम पूरे होंगे।

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- भूरा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि के दौरान जरूर कर लें ये उपाय, राहु-केतु का बुरा प्रभाव होगा दूर, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Shardiya Navratri 6th Day Mantra, Aarti: नवरात्रि के छठे दिन की जाएगी मां कात्यायनी की पूजा, जानिए मंत्र, आरती, भोग और शुभ रंग

More Rashifal News