A
Hindi News राशिफल Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: कुंभ-मीन सहित इन 4 राशियों को करियर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, खुशखबरी मिलने की है संभावना, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: कुंभ-मीन सहित इन 4 राशियों को करियर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, खुशखबरी मिलने की है संभावना, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27th Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। आइए जान लेते हैं मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल - India TV Hindi Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27th October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 8 बजे तक रहेगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से कल दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 41 मिनट से मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं आज के सभी शुभ संयोग और 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशिः  आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा

Image Source : India Tv आज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा, नए क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे भविष्य में जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आज नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव आपके ऊपर बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं आज खुद के लिए समयनिकालकर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी। आज आप अपने काम को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं। 

  • शुभ रंग – काला
  • शुभ अंक – 4

वृष राशिः रोजगार के मामलों में कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप रोजगार के मामलों में कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको लॉन्ग टर्म में फायदा देंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आप दोनों को बडों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज अनुभवी तथा जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको और अधिक मजबूत बनाएगा। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज अपने काम से बॉस को खुश कर देंगे। आज आप शाम का समय दोस्तों के साथ बितायेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। 

  • शुभ रंग – वृषभ
  • शुभ अंक – 2

मिथुन राशिः आज किसी करीबी के साथ चल रही अनबन में सुधार होगा

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले घर के बड़ों से जानकारी अवश्य ले – लें, इससे आपको अपने कामों को उचित तरीके से करने में सहायता मिलेगी। आज किसी करीबी के साथ चल रही अनबन में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढाई को लेकर थोड़ा सीरियस रहेंगे, लेकिन सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिसकी वजह से आप अपना काम करने में सक्षम होंगे।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 9

कर्क राशिः आज आप किसी फैमली फंक्शन में जायेंगे

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी भी काम को योजनाबद्ध तरीके से करने पर उसके आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप किसी फैमली फंक्शन में जायेंगे, जहां करीबियों से मुलाकात होगी । आज आप किसी समस्या को नए दृष्टिकोण के साथ हल करेंगे, तो आपको अवश्य उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा , जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप ऑफिस से घर आकर कुछ वक्त बच्चों के साथ स्पेंड करेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 7

सिंह राशिः आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने ऑफिस में सहकर्मियों का साथ देंगें और उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे, जिससे काम की गुणवत्ता बेहतर होगी। आज राजनीतिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय देंगे। आज लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा , जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आप अपने कार्यों को जीवनसाथी की मदद से पूरा कर पायेंगे। आज काम की अधिकता रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • शुभ रंग – ओरेंज
  • शुभ अंक – 5

कन्या राशिः आज आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, आपकी मेहनत और लगन देखकर संस्था आपको सम्मानित भी करेगी। इस राशि के सरकारी कार्यो में कार्यरत व्यक्तियों को आज ट्रान्सफर से जुड़ी सूचना प्राप्त हो सकती है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। आज आपकी उलझनों का समाधान होगा , जिससे आपका मन संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। आज आपके कोर्ट – कचहरी में लंबित मामले किसी करीबी की मदद से सुलझ जायेंगे। 

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 3

तुला राशिः आज आपको कारोबार में दोगना धन लाभ होगा

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको कारोबार में दोगना धन लाभ होगा, जिससे आप उसे और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है , जिससे वे अपने सपनों को जल्द ही पूरा कर सकें। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। आज आप रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, आज आपको अच्छे ऑफ़र भी मिलेंगे।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 6

वृश्चिक राशिः बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको नौकरी के लिए किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर लेटर मिलने की सम्भावना हैं। आज आपको पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी और आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। आज बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप मार्केटिंग और नए क्लाइंट से बात करके अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। 

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 7

धनु राशिः आज आपको किसी अपने के माध्यम से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी अपने के माध्यम से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे, आप ज्यादा सोच-विचार करने में समय न गवाएं । आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे और बच्चों के लिए भी कुछ गिफ्ट लेकर आयेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज घर की देखरेख अथवा मरम्मत संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी उस पर और अधिक विचार करने की जरूरत है। आज शिक्षक बच्चों को पढाई के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी भी करने के लिए देंगे।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 1

मकर राशिः आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप कार्यों को अपने तरीके से करने की कोशिश करें और अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। आज आपकी किसी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में लगेगा, आप अपनी कोई अधूरी पड़ी पेंटिंग को भी पूरा कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 6

कुंभ राशिः आज आपके ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आपको बढ़िया लाभ होगा। आज आपके ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा, इसलिए आज अधिकतर काम समय से पूरे हो जायेंगें। आज जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना भी आपके लिए उचित रहेगा। आज आपको किसी दोस्त से उपहार की प्राप्ति होगी, जिसे देखकर आप भावुक हो जायेंगें। आज आप घर के कार्यों में माँ का हाथ बटायेंगे, जिससे मां खुश हो जाएंगी।

  • शुभ रंग – इंडिगो
  • शुभ अंक – 8

मीन राशिः आज आपको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आज आपकी व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी, साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे उसके जीवन में सकारत्मक परिवर्तन आएगा। आज आप किसी काम में अपने बड़े भाई से मदद ले सकतें हैं , उनका अनुभव आपके काम आएगा। 

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-  

Weekly Health Horoscope: इस हफ्ते ऊर्जा से भरी रहेंगी ये 3 राशियां, सेहत में आएंगे बेहतरीन बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Chhath Puja Vidhi, Shubh Muhurt Live: छठ पूजा विधि, मुहूर्त, भोग, आरती, मंत्र, गीत और सूर्य को अर्घ्य देने का समय

More Rashifal News