1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 4th Oct 2025: मेष-कन्या सहित ये 4 राशियां आज पाएंगी लाभ, मिल सकती है करियर क्षेत्र से जुड़ी अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4th Oct 2025: मेष-कन्या सहित ये 4 राशियां आज पाएंगी लाभ, मिल सकती है करियर क्षेत्र से जुड़ी अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4th October 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। ऐसे में आइए जान लेते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

आज का राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4th October 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।

मेष राशिः आपके अधिकतर काम सफल होंगे

Image Source : India Tv आज का मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला। आज आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगेगा, आपके अधिकतर काम सफल होंगे। आज आप नए वाहन को लेकर उत्साहित बने रहेंगे। आज आप बुजुर्गों की सेवा का लाभ उठायेंगे, उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में चल रहीं समस्याएं ख़त्म होगी। इस राशि के कुछ व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगे और अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे। आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, आप साथ में अच्छा समय बितायेंगे।

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर - 2

वृष राशिः आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे

Image Source : India Tvआज का वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप व्यापार में अच्छा लाभ कमायेंगे, जिससे आपके सपने जल्द ही पूरे होंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा, बच्चे भी मन लगाकर पढाई करेंगे। आज आप कुछ वक्त आध्यात्म में बितायेंगे, आपके मन को शांति मिलेगी। लम्बे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको मुक्ति मिलेगी। इस राशि की महिलाएं आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकती है, जिसके माध्यम से अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर - 1

मिथुन राशिः शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा

Image Source : India Tvआज का मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव बना रहेगा। आज आपको नौकरी में किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर आएगा और आपका इंटरव्यू भी क्लियर हो जायेगा। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप कोई नया मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे, आपकी प्रसंशा होगी। साथ ही जूनियर भी आपसे सीखने का प्रयास करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार से होगी, आप उनसे मिलकर कुछ काम की बात कर सकते हैं। 

  • लकी रंग - नीला
  • लकी नंबर - 5

कर्क राशिः जरुरत से ज्यादा किसी भी व्यक्ति के ऊपर भरोसा करने से बचें

Image Source : India Tvआज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक समस्या ख़त्म होगी। आज आपके क़ानूनी मामले किसी की मदद से सुलझ जायेंगें, आप राहत महसूस करेंगे। आज आप निजी जीवन से सम्बंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। आज आप जरुरत से ज्यादा किसी भी व्यक्ति के ऊपर भरोसा करने से बचें। आज आप घर से जुड़ा अधूरा काम कम्पलीट कराने का विचार कर सकते हैं।

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर - 6

सिंह राशिः अविवाहित व्यक्तियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है

Image Source : India Tvआज का सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में हाथ बटायेंगे , जिससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में सफल रहेंगे। आज आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी किसी डीलर के साथ डील हो सकती है। आज कपड़ा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा, जिससे मन में प्रसन्नता होगी।

  • लकी रंग - नारंगी
  • लकी नंबर - 9

कन्या राशिः अभिनय के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी

Image Source : India Tvआज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी भी काम को शांत मन और गंभीरता के साथ करेंगे तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगा। आज आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए, उसकी नयी ब्रांच ओपन कर सकते हैं। आज आप समय के साथ खुद को बदलने का प्रयास करेंगे, जो आपके लिए अच्छा होगा। आज कला और अभिनय के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी, आपको बड़े स्टेज शो करने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिससे आपकी जिन्दगी बदल जाएगी। 

  • लकी रंग - भूरा
  • लकी नंबर - 7

तुला राशिः सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी

Image Source : India Tvआज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके कारोबार में उन्नति होगी , भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने की प्लानिग कर सकते हैं, आपको अच्छा लगेगा। आज किसी को दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। इस राशि के सरकारी कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को जल्द ही प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज आपको समय से किये गए कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा, आपका मन प्रसन्न होगा।

  • लकी रंग - मेजेंटा
  • लकी नंबर - 5

वृश्चिक राशिः ऑफिस के काम में सहकर्मियों की मदद मिलेगी

Image Source : India Tvआज का वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप कोशिश करें, की किसी भी बात के ऊपर बिना सोचे – समझें रियेक्ट न करें। इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें, आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें। साथ ही जमीन – जायदाद के मामलों को निपटाने के लिए, आज का दिन ठीक है। आज ऑफिस के काम में सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे काम में समय पर कम्पलीट हो जायेगा। 

  • लकी रंग - इंडिगो
  • लकी नंबर - 1

धनु राशिः अटका हुआ आपका काम पूरा हो जायेगा

Image Source : India Tvआज का धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाना भी खायेंगें। आज कई दिनों से अटका हुआ आपका काम पूरा हो जायेगा। आज आप मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे, आपका दिन अच्छा बनेगा। आज आपको बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। आज इस राशि के हेल्थकेयर क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यस्तता थोड़ी बढ़ जाएगी। 

  • लकी रंग - महरून
  • लकी नंबर - 8

मकर राशिः नए अवसरों की तलाश में बाहर निकलेंगे

Image Source : India Tvआज का मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपकी सहायता से किसी व्यक्ति का काम बन जायेगा। आज आप नए अवसरों की तलाश में बाहर निकलेंगे, जहां आपको कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप किसी सामान को खरीदते समय उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। आज आप कोशिश करें , व्यर्थ की बातों से दूर रहें तथा बिन मांगें किसी को भी सलाह न दें।

लकी रंग - पीच
लकी नंबर - 4

कुम्भ राशिः वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा

Image Source : India Tvआज का कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक रिश्तों का बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका मन आध्यात्म में लगेगा, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्यों की सराहना होगी, सीनियर आपके किसी काम में मदद करेंगे। आज आपको नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर प्राप्त होगी। साथ ही आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्य में रहेगी।

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर - 9

मीन राशिः स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा

Image Source : India Tvआज का मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। आज आप वो करें जिसे करने से आपको ख़ुशी प्राप्त हो। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जहाँ आपका मान – सम्मान होगा। आज आपकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा, आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ पायेंगे। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात, घरवालों के साथ कर सकते हैं, परिवार का सपोर्ट मिलेगा। आज माता – पिता की सीख आपके बहुत काम आयेगी। 

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें: 

कितना कमाएंगे पैसा, कैसा होगा करियर? रिंग फिंगर से ऐसे चलता है पता

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों के दान से चमकता है भाग्य, मां लक्ष्मी भी बरसाती है कृपा

More Rashifal News