Makara Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: इस सप्ताह जितना संभव हो, अपने कामकाज से समय निकालते हुए, खुद को थोड़ा आराम दें। क्योंकि आप पूर्व के दिनों में, भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। इसलिए इस सप्ताह आपका नई गतिविधियों में शामिल होते हुए अपना मनोरंजन करना, आपको शारीरिक विश्राम करने में बेहद सहायक सिद्ध होगा। इसलिए ज्यादा थकाने वाले कार्यों से, अभी दूरी ही बनाकर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें
इस सप्ताह आपको हर प्रकार के अपने निवेश और उससे जुड़ी तमाम भविष्य की योजनाओं को, गुप्त रखने की सबसे अधिक ज़रूरत होगी क्योंकि आपकी चंद्र राशि के पहले भाव में शनि विराजमान होंगे। अन्यथा आपकी इन योजनाओं से कोई आपका करीब, अपना फ़ायदा उठाते हुए आपको धन हानि दे सकता है। इस सप्ताह परिवार में सामंजस्य बैठाने के लिए, आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और वो इसमें आपके लिए सबसे ज्यादा मददगार साबित भी होगा।
अचानक मिल सकता है कोई तोहफा
योग ये भी बन रहे हैं कि आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक, किसी प्रकार का कोई अच्छा उपहार भी मिलें। इस सप्ताह आपको यह समझने की बेहद ज़रूरत है कि अगर आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो, अपने मन को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। क्योंकि ये हफ्ता आपके करियर के लिए, सामान्य से ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है। आपकी राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह, अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। यानी आप इस दौरान कम मेहनत के बाद भी सामान्य से अधिक अच्छे अंक प्राप्त करने में सफल होंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)
More Rashifal News