1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. October Career Horoscope 2025: अक्टूबर में वृषभ, कन्या समेत इन 5 राशियों के करियर को मिलेगी ऊंची उड़ान, सुनहरी सफलता के लिए रहें तैयार, खूब छापेंगे नोट

October Career Horoscope 2025: अक्टूबर में वृषभ, कन्या समेत इन 5 राशियों के करियर को मिलेगी ऊंची उड़ान, सुनहरी सफलता के लिए रहें तैयार, खूब छापेंगे नोट

अक्टूबर का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ज्योतिष अनुसार ये महीना कई राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं अक्टूबर का करियर राशिफल।

career rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अक्टूबर करियर राशिफल 2025

Career Horoscope October 2025: अक्टूबर करियर राशिफल अनुसार मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में रिस्क लेने से बचना होगा। तो वहीं वृषभ राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। जबकि मिथुन राशि वालों को कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं और कर्क राशि वालों को नौकरी में बदलाव से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। जानिए अक्टूबर का करियर राशिफल विस्तार से यहांं। 

मेष राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। व्‍यापारियों को इस महीने में किसी भी तरह का कोई भी रिस्‍क लेने से बचना चाहिए।

वृषभ राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। बॉस का हर काम में साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

इस महीने आपको वरिष्ठ सहकर्मियों से मार्गदर्शन मिल सकता है। बीच-बीच में कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगी लेकिन आप समझदारी से उनका हल निकाल पाने में कामयाब रहेंगे। इस महीने में आपको टारगेट अचीव करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

कर्क राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

आपको हर काम में अपने सीनियर का समर्थन मिलेगा। पार्टनरशिप के काम में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के लिए लगभग पूरा महीना ही अनुकूल नहीं है। इसलिए इससे जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।

सिंह राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

ऑफिस में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें नहीं तो नौकरी से हाथ दोना पड़ सकता है। बाकी व्यापारिक लोगों को यात्राओं से बचना होगा।

कन्या राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

आपके करियर के लिए ये महीना काफी शानदार साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

तुला राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए 24 अक्टूबर के बाद का समय अच्छा रहेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

करियर में अच्छी प्रगति मिलने के योग हैं। इस महीने में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना है। अधिक यात्राएं करने से बचें क्योंकि नुकसान की ज्यादा संभावना है।

धनु राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

व्यापार में अच्छी उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। आपका इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में किसी भी तरह का रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए। 

मकर राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

आपको करियर में कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। इस महीने आपको नौकरी या व्यापार से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना होगा।

कुंभ राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों को अक्टूबर में नौकरी बदलने से बचना होगा। आवेश में आकर जॉब छोड़ने का फैसला गलत साबित हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को भी सावधानी बरतनी होगी।

मीन राशि: अक्टूबर करियर राशिफल 2025

आपको करियर में तगड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार में रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

30 के बाद अचानक धनवान हो जाते हैं इन 3 तारीख में जन्मे लोग, शनि के माने जाते हैं प्रिय

Karva Chauth 2025 Date: करवा चौथ व्रत कब है 9 या 10 अक्टूबर? जानिए इस पर्व की पौराणिक कथा

More Rashifal News