Dhanu Rashifal 3 December 2025: धनु राशि वालों के बुधवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। मेहनत का फल मिलेगा और छात्रों को विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। आपको बता दें कि धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह है, जिसकी वजह से इस राशि के जातकों में ज्ञान, उदारता और नेतृत्व जैसे गुण पाए जाते हैं। धनु राशि में पैदा हुए लोग स्वभाव से बेहद चंचल एवं विनोदी स्वाभाव के होते हैं। तो चलिए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं धनु राशि वालों के लिए 3 दिसंबर का दिन कैसा रहने वाला है।
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह जरूर पूरी करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
More Rashifal News