Grah Gochar 2026: साल 2026 ग्रहों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। ज्योतिष के अनुसार, इस साल कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसके चलते सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। खासतौर पर तीन राशियों के लिए यह साल चुनौतियों और आर्थिक उतार-चढ़ाव से भरा रहने का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल बदलते ही 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
2026 में क्यों खास रहेंगे ग्रहों के गोचर
साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद सक्रिय रहेगा, क्योंकि इस वर्ष कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। शनि पूरे साल मीन राशि में संचरण करेंगे, जबकि राहु कुंभ में रहते हुए वर्ष के अंत तक मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य, शुक्र और मंगल भी समय-समय पर राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही गुरु ग्रह मिथुन, कर्क और सिंह में भ्रमण करेंगे। इन ग्रहों की चाल का असर दुनिया भर की ऊर्जा और सभी राशियों के जीवन पर दिखाई देगा।
ग्रह परिवर्तन से 3 राशियों पर बढ़ेगा दबाव
ग्रहों के इस बदलाव का सबसे अधिक प्रभाव मेष, सिंह और धनु राशि पर पड़ेगा। इन तीनों राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव भी चल रहा है, जिसके कारण चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।
मेष राशि: आर्थिक नुकसान का संकेत
मेष राशि के जातकों के लिए 2026 कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से पैसों से जुड़े मामलों में नुकसान संभव है। नौकरी बदलने या बिजनेस में बड़े फैसले लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसके अलावा इस वर्ष खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
सिंह राशि: करियर और सेहत पर बढ़ेगी परेशानी
सिंह राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है, ऐसे में कार्यस्थल पर तनाव और रुकावटें बढ़ सकती हैं। महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं और धनहानि की स्थिति बन सकती है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी निवेश से पहले सावधानी बरतें, नहीं तो भविष्य में नुकसान संभव है।
धनु राशि: बढ़ेंगे खर्चे, सेहत को लेकर सतर्क रहें
धनु राशि के जातक भी शनि की ढैय्या के प्रभाव से गुजरेंगे। नए साल में फिजूल खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाद-विवाद से बचें और स्वास्थ्य की अनदेखी बिल्कुल न करें। 2026 का साल सावधानी और संतुलन से बिताने की सलाह दी जाती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: घर में चूहों की भरमार अनहोनी का इशारा; बढ़ेगा कर्ज और बिगड़ेंगे रिश्ते, शत्रुओं के सक्रिय होने का है अशुभ संकेत!
अगर टूट गई हैं घर में रखी ये चीजें, तो फौरन कर दें बाहर, वरना खुद ही दुर्भाग्य को घर ले आएंगे आप
More Rashifal News