Inauspicious Sign of Rats: अगर आपके घर में भी अचानक से चूहों की तादाद बढ़ गई है या आप चूहों के बीच में घर में रहने के आदि हो चुके हैं, तो जरा संभल जाइए। शकुन शास्त्र कहता है कि घर में चूहों की बढ़ती संख्या राहु और शनि के अशुभ प्रभाव और आने वाली आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का संकेत होती है। यह न सिर्फ वास्तु दोष बढ़ाता है, बल्कि कई और अशुभ संकेत भी देता है।
चूहे: गणेशजी के वाहन, लेकिन अनहोनी का संकेत
पौराणिक मान्यताओं में चूहा भगवान गणेश का वाहन माना गया है, इसलिए धार्मिक रूप से इसका अपना महत्व है। लेकिन जब यही चूहा घर में घुसकर बिल बना ले, तो यह शुभ नहीं माना जाता। अचानक चूहों की संख्या बढ़ जाना सेहत, मन और वातावरण पर नकारात्मक असर दिखाता है। माना जाता है कि इससे पाप ग्रहों जैसे शनि और राहु का प्रभाव बढ़ जाता है।
घर में चूहों की बढ़त: राहु-शनि की अशुभ छाया का संकेत
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर घर में अचानक चूहों की भरमार होने लगे तो समझ लें कि राहु और शनि का कुप्रभाव बढ़ रहा है। ये ग्रह जीवन में भ्रम, विवाद, दुर्भाग्य और आर्थिक नुकसान लाते हैं। ऐसे में व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है और परिवार में अनचाहे विवाद बढ़ने लगते हैं।
वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना
चूहों का घर में होना सीधे–सीधे वास्तु दोष बढ़ने का संकेत माना गया है। चूहे घर में नकारात्मकता लाते हैं, जिससे मानसिक अशांति, अनिद्रा, तनाव और घर के वातावरण में भारीपन बढ़ने लगता है। सामान को कुतरना, रात में चीजें गिराना या कपड़ों को नुकसान पहुंचाना आदि यह सब आने वाली सेहत संबंधी परेशानियों का संकेत माना जाता है।
दो बड़े संकट: आर्थिक नुकसान और कर्ज का खतरा
कहा जाता है कि चूहों की अचानक बढ़ती संख्या आने वाले वित्तीय संकट का संकेत है।
ऐसी स्थिति में परिवार की आर्थिक स्थिरता डगमगा सकती है।
अशुभ शकुन: शत्रु सक्रिय, कोर्ट केस का खतरा
शकुन शास्त्र में बताया गया है कि चूहे घर में बिल बनाकर रहने लगें तो यह संकेत है कि शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो रहे हैं। अगर चूहे काले हों या आकार में बड़े हों, तो यह कोट–केस, झगड़े और गुप्त शत्रुओं की चालों का संकेत देता है।
तुरंत हटाएं चूहे, नहीं तो बढ़ सकती है अनहोनी
अगर आपने अब तक चूहों को घर से भगाने के इंतजाम नहीं किए हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि चूहों को जल्द से जल्द घर से बाहर निकाल देना चाहिए। स्वच्छता, दरारें बंद करना, चूहेदानी या प्राकृतिक उपाय अपनाकर इन्हें घर से दूर रखना जरूरी है। इससे नकारात्मकता कम होगी और संभावित संकट भी टल सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
अगर टूट गई हैं घर में रखी ये चीजें, तो फौरन कर दें बाहर, वरना खुद ही दुर्भाग्य को घर ले आएंगे आप
संपादक की पसंद