1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Guru Gochar 2025: गुरु 5 दिसंबर को मिथुन राशि में करेंगे वक्री गोचर, 3 राशियों के लिए बेहद शानदार रहेगा साल का अंतिम महीना

Guru Gochar 2025: गुरु 5 दिसंबर को मिथुन राशि में करेंगे वक्री गोचर, 3 राशियों के लिए बेहद शानदार रहेगा साल का अंतिम महीना

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह 5 दिसंबर को वक्री गति करते हुए कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु का यह वक्री गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रह सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Guru Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गुरु गोचर

Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह 5 दिसंबर के दिन वक्री गति करते हुए कर्क राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। गुरु का यह वक्री गोचर दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में गुरु अतिचारी गति में हैं और तीसरी बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। यूं तो गति की अतिचारी चाल अच्छी नहीं कही जाती लेकिन राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए गुरु का अतिचारी होना शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

गुरु आपकी राशि में ही वक्री गोचर करेंगे। गुरु की यह गति आपको मानसिक रूप से सशक्त कर सकती है। आप सही समय पर सही निर्णय ले पाने में कामयाब होंगे जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दिसंबर के महीने में अचानक से आपको बड़ा धन लाभ मिलने की भी संभावना है। सामाजिक स्तर पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ भी अच्चा समय आप बिता सकते हैं। 

सिंह राशि 

गुरु ग्रह का वक्री गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह लाभ का भाव कहा जाता है। इस भाव में गुरु का होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा आपको कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उससे भी आप लाभ पा सकते हैं। जो लोग जमीन, फ्लैट या गाड़ी खरीदना चाहते थे उनका सपना भी गुरु पूरा कर सकते हैं। विदेशों में बसने का ख्वाब साकार हो सकता है। 

तुला राशि 

गुरु ग्रह आपके धर्म भाव यानि नवम भाव में प्रवेश करेंगे। गुरु को धर्म और ज्ञान का कारक ग्रह ही माना जाता है। इसलिए गुरु की यह स्थिति आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी। बिगड़े काम बनने लगेंगे वहीं जॉब में परिवर्तन करने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। धन-धान्य भी आपके पास प्रचुर मात्रा में रहेगा। निवेश करने का विचार बना सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Mangal Ki Mahadasha: मंगल की महादशा किन राशियों के लिए होती है शुभ, कैसे मिलते हैं परिणाम? जानें

Shani Sadhesati: साढ़ेसाती के दौरान दिखें ये 5 संकेत, तो समझ लीजिए शनि हैं आप से प्रसन्न

More Rashifal News