1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Sadhesati: साढ़ेसाती के दौरान दिखें ये 5 संकेत, तो समझ लीजिए शनि हैं आप से प्रसन्न

Shani Sadhesati: साढ़ेसाती के दौरान दिखें ये 5 संकेत, तो समझ लीजिए शनि हैं आप से प्रसन्न

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 25, 2025 02:01 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 02:01 pm IST

Shani Sadhesati: शनि की की साढ़ेसाती के दौरान आप पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। इस दौरान शनि कई प्रकार से आपकी परीक्षा ले सकते हैं। हालांकि साढ़ेसाती के दौरान कुछ संकेतों का मिलना शनि के प्रसन्न होने का प्रतीक माना जाता है।

Shani Sadhesati- India TV Hindi
शनि साढ़ेसाती Image Source : UNSPLASH

Shani Sadhesati: शनि ग्रह को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है। इनकी शुभ दृष्टि जहां रंक को राजा बना सकती है वहीं इनकी क्रूर दृष्टि राजा को रंक भी बना देती है। हर व्यक्ति के जीवन में एक ऐसा समय भी आता है जब शनि साढ़े सात सालों तक जीवन पर प्रभाव डालते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि यह प्रभाव नकारात्मक ही होंगे। हालांकि कुछ लोगों को शनि की साढे़ के दौरान शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। साढ़ेसाती के दौरान अगर आपको नीचे बताए गए संकेतों में से कोई दिखे तो समझ जाइए शनि आप से प्रसन्न हैं। 

साढ़ेसाती के दौरान इन संकेतों का मिलना शुभ 

जानवरों से मिलने वाले संकेत- अगर काला कुत्ता, गाय, कोआ अनायास ही आपके आसपास आते हैं तो समझ जाइए कि शनि की कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है और साढ़ेसाती के दौरान भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

सकारात्मक सपनों का आना- अगर शनि की साढ़ेसाती के दौरान आपको सकारात्मक सपने आते हैं,  सुबह उठकर आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं तो समझ जाइए कि शनि अच्छे बदलाव आपके जीवन में ला सकते हैं। सकारात्मक सपने इस बात का संकेत भी हैं कि साढ़ेसाती में आपको बुरे प्रभाव देखने को नहीं मिलेंगे। साढ़ेसाती के दौरान सपने में हनुमान जी, शिव जी और काले कुत्ते का दिखना बेहद शुभ होता है। 

करियर में उन्नति- अगर आपको साढ़ेसाती के दौरान करियर क्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो रही है, नए अवसर आपको मिल रहे हैं तो यह भी शनि के अनुकूल होने का प्रतीक है। साढ़ेसाती के दौरान अगर सहकर्मी और आपके कनिष्ठ अधिकारी आपका साथ दे रहे हैं तो समझ जाइए शनि आपको ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले हैं। 

मेहनत का फल- अगर आपने किसी भी कार्य को लेकर लंबे समय से मेहनत की है और साढ़ेसाती के दौरान आपको उसका फल मिल जाए तो यह भी शनि की अनुकूलता का संकेत माना जाता है। 

अटके कार्यों का पूरा होना- अगर साढ़ेसाती के समयकाल में आपके अटके काम बनते जा रहे हैं तो खुश हो जाइए शनि आपसे प्रसन्न हैं और कही न कहीं आप के ऊपर उनकी कृपा बनी हुई है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Shri Ram Stuti: अयोध्या ध्वजारोहण के पावन क्षण में पढ़ें यह दिव्य स्तुति, मिलेगा रामलला का विशेष आशीर्वाद

Mulaank 7: मूलांक 7 वालों की सोई किस्मत जागेगी, रोज करें ये 5 उपाय, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।