1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mulaank 7: मूलांक 7 वालों की सोई किस्मत जागेगी, रोज करें ये 5 उपाय, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ!

Mulaank 7: मूलांक 7 वालों की सोई किस्मत जागेगी, रोज करें ये 5 उपाय, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 24, 2025 04:51 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 04:51 pm IST

Mulaank 7 Life Changing Remedies: अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग जिनकी मूलांक 7 होता है, उनके जीवन में संघर्ष ज्यादा होता है। बर्थडेट का टोटल 7 होने पर जीवन में केतु का प्रभाव दिखता है। रोजाना किए जाने वाले 5 उपाय भाग्य को सक्रिय करने और बाधाएं हटाने में मदद करते हैं।

remedies for people mulaank 7- India TV Hindi
मूलांक 7 के लिए ज्योतिष उपाय Image Source : FREEPIK

Mulaank 7 Life Changing Remedies: अंक ज्योतिष में हर अंक की अपनी विशेषता बताई गई है।  हमारी जन्म कुंडली के हिसाब से अंकों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज हम बात करेंगे नंबर 7 के बारे में, ऐसे लोग जिनका मूलांक 7 होता है, उन पर केतु ग्रह का विशेष प्रभाव माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग रहस्यमयी स्वभाव, गहरी सोच और आध्यात्मिक झुकाव वाले होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, अक्सर इन्हें भाग्य का साथ कम मिलता है।  ऐसे में कुछ सरल उपाय रोजाना करने से किस्मत की रुकावटें दूर होने लगती हैं और सौभाग्य का द्वार खुलता है।

1. गणेश जी को अर्पित करें दूर्वा 

केतु ग्रह के स्वामी भगवान गणेश माने जाते हैं। मूलांक 7 के जातकों को गणपति की पूजा शुभ फल देती है। सुबह गणेश जी की पूजा कर उन्हें दूर्वा अर्पित करने से बाधाएं दूर होती हैं। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

2. रोजाना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना

इन जातकों के लिए केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम करना जरूरी है। केतु को शांत करने के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना अत्यंत प्रभावी माना जाता है। पीपल में देवताओं का वास होने के कारण इससे अन्य ग्रहों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। यह उपाय दुर्भाग्य को दूर कर सौभाग्य की राह खोल देता है।

3. कुत्ते को रोटी खिलाना

केतु का संबंध जानवरों, विशेषकर कुत्तों से होता है। रोजाना काले या भूरे कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाने से केतु के दोष कम होते हैं। यह उपाय जीवन में अड़चनें घटाकर अवसरों को बढ़ाता है।

4. मंगलवार को तिल और गुड़ का दान

तिल और गुड़ को केतु ग्रह को शांत करने के लिए शुभ माना गया है। हर मंगलवार इसे गरीब या जरूरतमंद को दान करने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है और जीवन में शुभता आती है।

5. रोज सुबह केसर का तिलक लगाना

केसर पवित्रता और शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। नहाने के बाद माथे पर केसर का तिलक लगाने से एकाग्रता बढ़ती है और केतु ग्रह का शुभ प्रभाव मिलता है। यह उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने वाला माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  क्यों पवित्र माना जाता है गंगा नदी का पानी? घर में गंगा जल रखने के भी बताए हैं कुछ नियम, जानिए ये क्या हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।