Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shri Ram Stuti: अयोध्या ध्वजारोहण के पावन क्षण में पढ़ें यह दिव्य स्तुति, मिलेगा रामलला का विशेष आशीर्वाद

Shri Ram Stuti: अयोध्या ध्वजारोहण के पावन क्षण में पढ़ें यह दिव्य स्तुति, मिलेगा रामलला का विशेष आशीर्वाद

अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण के लिए अभिजीत मुहूर्त का समय चुना गया है जो 11:45 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। इस मुहूर्त में जब राम मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग का धर्म ध्वज फहराया जाएगा तो आप भी घर बैठे इस दिव्य स्तुति को कर रामलला की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Written By: Laveena Sharma @laveena1693
Published : Nov 25, 2025 11:18 am IST, Updated : Nov 25, 2025 11:18 am IST
ram stuti- India TV Hindi
Image Source : SHRI RAM JANMBHOOMI TEERTH KSHETRA - X अयोध्या ध्वजारोहण के पावन क्षण में पढ़ें यह दिव्य स्तुति

Shri Ram Stuti: राम मंदिर में ध्वजारोहण बेहद ही शुभ दिन पर हो रहा है। बता दें आज यानी 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी है जो  भगवान राम और देवी सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनायी जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार आज के दिन ही भगवान राम का विवाह माता सीता के साथ हुआ था। आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। ऐसे में इस दिन राम मंदिर में इस दिव्य आयोजन का होना अपने आप में बेहद खास रहेगा। ऐसे में आप भी घर बैठे इस शुभ घड़ी में राम जी की स्तुति कर पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। मान्यताओं अनुसार विवाह पंचमी के दिन भगवान राम की स्तुति करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

श्री राम स्तुति (Shri Ram Stuti)

॥दोहा॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
हरण भवभय दारुणं ।
नव कंज लोचन कंज मुख
कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि
नव नील नीरद सुन्दरं ।
पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि
नोमि जनक सुतावरं ॥२॥

भजु दीनबन्धु दिनेश दानव
दैत्य वंश निकन्दनं ।
रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल
चन्द दशरथ नन्दनं ॥३॥

शिर मुकुट कुंडल तिलक
चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।
आजानु भुज शर चाप धर
संग्राम जित खरदूषणं ॥४॥

इति वदति तुलसीदास शंकर
शेष मुनि मन रंजनं ।
मम् हृदय कंज निवास कुरु
कामादि खलदल गंजनं ॥५॥

मन जाहि राच्यो मिलहि सो
वर सहज सुन्दर सांवरो ।
करुणा निधान सुजान शील
स्नेह जानत रावरो ॥६॥

एहि भांति गौरी असीस सुन सिय
सहित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि
मुदित मन मन्दिर चली ॥७॥

॥सोरठा॥
जानी गौरी अनुकूल सिय
हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल वाम
अङ्ग फरकन लगे।

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर के सारे बड़े कार्य अभिजीत मुहूर्त में ही क्यों होते हैं? चाहे भूमि पूजन हो या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और अब ध्वजारोहण, क्या है इस मुहूर्त का महत्व

Numerology: मां लक्ष्मी की प्रिय होती हैं इन 7 तारीखों में जन्मी लड़कियां, पल भर में बदल देती हैं पति और ससुराल वालों की किस्मत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement