1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार के दिन भूलकर भी न करें 5 गलतियां, रूठ जाएगा भाग्य, बुरा समय होगा शुरू

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें 5 गलतियां, रूठ जाएगा भाग्य, बुरा समय होगा शुरू

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 06, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 03:10 pm IST

शनिवार के दिन कुछ गलतियां करने से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है। इन गलतियों को करने से भाग्य भी आपका साथ नहीं देता। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

Shaniwar ko na karain ye galtiyan- India TV Hindi
शनिवार को न करें ये गलतियां Image Source : CANVA

हिंदू धर्म में शनिवार के दिन को शनि देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायकर्ता की उपाधि प्राप्त है और साथ ही शनि क्रूर ग्रहों में से भी एक है। इसलिए शनिवार के दिन कुछ गलतियां करने से आपको बचना चाहिए। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। इन गलतियों को करने से आपका भाग्य रूठ सकता है और आपका बुरा दौर शुरू होने की बी आशंका रहती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे 

शनिवार के दिन न खरीदें झाडू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन आपको झाडू नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन झाडू खरीदते हैं तो माता लक्ष्मी के साथ ही शनि देव भी रूठ सकते हैं। शनि ग्रह को मजदूर, सफाई कर्मचारियों, सफाई करने वाली चीजों का कारक माना गया है इसलिए शनिवार के दिन आप झाडू का दान तो कर सकते हैं लेकिन इसे खरीदना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

शनिवार के दिन न कटवाएं दाढ़ी और बाल 

शनिवार के दिन आपको दाढ़ी और बाल कटवाने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। ऐसा करने से भाग्य आपसे रूठ सकता है और साथ ही आपको बुरे दौर से भी गुजरना पड़ सकता है, इसलिए मंगलवार के साथ ही आपको शनिवार के दिन भी दाढ़ी और बाल काटने से बचना चाहिए। 

शनिवार के दिन न करें इन चीजों का सेवन 

शनिवार के दिन आपको कुछ चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इनमें शामिल हैं मांस, मदिरा और तामसिक भोजन। इन चीजों का सेवन करने से शनि का प्रकोप आप पर बरस सकता है, इसलिए गलती से भी इन चीजों का सेवन न करें। वहीं जो लोग शनिवार के दिन सात्विक जीवन जीते हैं और सात्विक भोजन करते हैं उन पर शनि की कृपा दृष्टि बरसती है। 

धन का लेन-देन करने से बचें 

शनिवार के दिन आपको धन का लेन-देन करने से भी बचना चाहिए। इस दिन उधार देना और उधार लेना आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से शनि देव आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं। इसलिए गलती से भी शनिवार को धन का लेन-देन न करें। 

शनिवार के दिन न खरीदें नए कपड़े 

आपको शनिवार के दिन नए कपड़े खरीदने से भी बचना चाहिए। शनिवार को दिन को थोड़ा कठोर माना जाता है और इसलिए इस दिन नए कपड़े खरीदना सही नहीं होता क्योंकि नए कपड़े समृद्धि और खुशी का प्रतीक माने जाते हैं। नए कपड़े खरीदने के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन शुभ माने जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Weekly Lucky Rashi: 4 राशि वालों के लिए गोल्डन वीक, बॉस होंगे खुश और प्रमोशन मिलने के प्रबल योग

Surya Grahan Dream: सपने में सूर्य और चंद्रग्रहण दिख जाए तो इसका क्या मतलब होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।