Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Lucky Rashi: 4 राशि वालों के लिए गोल्डन वीक, बॉस होंगे खुश और प्रमोशन मिलने के प्रबल योग

Weekly Lucky Rashi: 4 राशि वालों के लिए गोल्डन वीक, बॉस होंगे खुश और प्रमोशन मिलने के प्रबल योग

Written By: Laveena Sharma @laveena1693 Published : Feb 06, 2026 10:44 am IST, Updated : Feb 06, 2026 10:45 am IST

Weekly Lucky Rashi (9 To 15 February 2026): फरवरी का दूसरा सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद खास साबित होगा। 4 राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

weekly lucky rashi- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK साप्ताहिक लकी राशियां (9 से 15 फरवरी)

Weekly Lucky Rashi (9 To 15 February 2026): ज्योतिष अनुसार 9 फरवरी से 4 राशि वालों की किस्मत चमकने जा रही है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। धन-धान्य का अंबार लगेगा। बॉस आपके कम से खुश रहेंगे जिससे प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। ये राशियां धनु, मकर, कुंभ और मीन। चलिए जानते हैं ये सप्ताह चारों राशियों के लिए कैसा रहेगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

ये सप्ताह धनु राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जोखिम भरे कार्यों से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। साझेदारी के कार्यों में खूब मुनाफा मिलेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह खास रहेगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पूरे सप्ताह सितारे आपको लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वाहन या मकान की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। किसी वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह लकी साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। अचानक से आमदनी बढ़ सकती है। धन लाभ के आसार रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी ये सप्ताह शानदार रहने वाला है। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वाले इस सप्ताह जमकर लाभ कमाएंगे। आप कुछ न कुछ नया शुरू करने की सोच सकते हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। साझेदारी के कामों में खूब लाभ मिलेगा। निवेश के लिए ये हफ्ता बढ़िया रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Nakshatra Gochar: सबसे अमीर नक्षत्र में सूर्य का गोचर 4 राशियों की बदलेगा तकदीर, होगी बंपर कमाई!

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement