1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा के लिए वरदान है मोरिंगा तेल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का है भंडार, बढ़ती पर लगाएगा लगाम

त्वचा के लिए वरदान है मोरिंगा तेल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट का है भंडार, बढ़ती पर लगाएगा लगाम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 06, 2026 01:51 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 01:51 pm IST

Moringa Oil For Skin Benefits: मोरिंगा का तेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें स्किन के लिए जरूरी विटामिन और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जानिए मोरिंगा तेल के फायदे और इसे कैसे इस्तेमाल करें।

त्वचा के लिए मोरिंगा तेल के फायदे- India TV Hindi
त्वचा के लिए मोरिंगा तेल के फायदे Image Source : FREEPIK

खराब हो रही लाइफस्टाइल का असर त्वचा पर भी दिखने लगा है। बढ़ते प्रदूषण, खराब हवा और पानी से त्वचा पर दाग धब्बे और झुर्रियां बढ़ने लगी हैं। जितने ब्यूटी प्रोडक्ट बढ़ रहे हैं उतनी ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा हो रही है। ऐसे में कुछ नेचुरल चीजों को अपनी स्किन केयर का हिस्सा बना लें। मोरिंगा तेल त्वचा के लिए असर साबित हो रहा है। इस तेल में त्वचा के लिए जरूरी विटामिन और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो झुर्रियों, एज स्पॉट्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा की समस्या को दूर करते हैं। 

त्वचा के लिए मोरिंगा कितना फायदेमंद है (Moringa For Skin)

आयुर्वेद में मोरिंगा को शोभांजन कहा जाता है। मोरिंगा के पत्तोंस छाल, फली और बीजों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। मोरिंगा के बीजों को सुखाकर तेल निकाला जाता है और इसे त्वचा के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड एप्लीकेशंस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मोरिंगा तेल में ऑलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई होता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो एंटी-एजिंग का काम करते हैं। इससे त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन को कम किया जा सकता है। मोरिंगा तेल त्वचा को अंदर और बाहर दोनों ओर से स्वस्थ रखता है।

मोरिंगा तेल के फायदे (Moringa Oil Benefits)

मोरिंगा तेल एजिंग को कम करने, त्वचा पर आए काले धब्बे, फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान, धूप और कोलेजन की कमी के कारण होने वाली परेशानियों को दूर करता है। मोरिंगा तेल में पाए जाने वाले विटामिन कोलेजन निर्माण करते हैं और त्वचा को होने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्वचा कहीं ज्यादा लचीली और साफ होती है। मोरिंगा तेल पिगमेंटेशन से बचाने का काम करता है। मुहांसे होने पर या त्वचा के बेजान होने पर भी इस तेल को लगाना फायदेमंद है। फटे होंठों को ठीक करने के लिए मोरिंगा तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

चेहरे पर कैसे लगाएं मोरिंगा तेल

इस तेल से हल्के हाथों से मसाज करना त्वचा में निखार लाता है। इससे तेल त्वचा की गहराई तक पहुंचकर डार्क स्पॉट्स को कम करता है। रात में सोने से पहले आप मोरिंगा तेल से मसाज कर कते हैं। नहाने के बाद या मोरिंगा तेल की कुछ बूंदों से मसाज करने पर त्वचा लंबे समय तक नरम और मुलायम बनी रहती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल