1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में कपड़ों की दुकानों में लगी भीषण आग, 3 शोरूम पूरी तरह जलकर राख; व्यापारियों को भारी नुकसान

मैनपुरी में कपड़ों की दुकानों में लगी भीषण आग, 3 शोरूम पूरी तरह जलकर राख; व्यापारियों को भारी नुकसान

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 15, 2026 06:27 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 06:42 am IST

यूपी के मैनपुरी में कपड़ों की दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना गुरुवार रात शहर के क्रिश्चियन तिराहे के पास हुई। आग में 3 कपड़े के शोरूम इसकी चपेट में आ गए।

mainpuri clothing showroom fire- India TV Hindi
कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के मैनपुरी शहर के क्रिश्चियन तिराहे के पास स्थित कपड़े की दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 3 कपड़े के शोरूम इसकी चपेट में आ गए। आग की भयावह लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग बुझाए जाने तक सारे शोरूम दुकानें जलकर राख हो गईं।

ग्राउंड फ्लोर से लेकर सेकंड फ्लोर तक आग की लपटें

आग इतनी भीषण थी कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर बने गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में कपड़ा व्यापारियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान की कुल राशि का आकलन स्पष्ट नहीं हो सका।

तीन शोरूम आग में तबाह।
Image Source : REPORTER INPUTतीन शोरूम आग में तबाह।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद एक मार्केट की बिल्डिंग में सिक्का कलेक्शन, लहंगा चुन्नी और अन्य कपड़े का शोरूम है। वहां से गुजर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 11:45 बजे तिराहे पर मौजूद लहंगा चुन्नी के शोरूम में तेज धमाका हुआ। इसके बाद दुकान के अंदर से आग की तेज लपटे निकलने लग और देखते ही देखते आग ने आसपास के शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया।  

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हुई है। दुकान का शटर न खुलने की वजह से जेसीबी की मदद से शटर तोड़े गए।

बागपत में भीषण अग्निकांड, आग में जिंदा जलीं मां-बेटी

वहीं, पिछले गुरुवार को बागपत के खेकड़ा में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला स्वाति जैन और उनकी महज 6 साल की बेटी अनन्या जैन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, परिवार के लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा स्वाति का बेटा अंकुर जैन भी बुरी तरह झुलस गया। 

(रिपोर्ट- सलमान मंसूरी)

यह भी पढ़ें-

नीले ड्रम केस में मौत की सजा के बाद मुस्कान की मां बोलीं- "मुख्य अपराधी साहिल है, वह काला जादू जानता था"

पिता की डांट से आहत ई-रिक्शा ड्राइवर ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।