Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रह के 5 मंत्रों का जप करने से दूर होगा ग्रहण का असर, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों के राजा की स्थिति

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रह के 5 मंत्रों का जप करने से दूर होगा ग्रहण का असर, कुंडली में सुधरेगी ग्रहों के राजा की स्थिति

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी के महीने में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं ऐसे में सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करके आप नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Feb 06, 2026 12:31 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 12:31 pm IST
Surya grahan- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूर्य ग्रह मंत्र

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं और सूर्य की ऊर्जा क्षीण होती है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन दान, स्नान और मंत्रों का जप करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन मंत्रों का जप आपको सूर्य ग्रहण के दौरान करना चाहिए जिससे नकारात्मकता तो दूर होगी ही साथ ही कुंडली में सूर्य का प्रभाव भी शुभ होगा। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में। 

सूर्य गायत्री मंत्र 

ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।

इस मंत्र का जप सूर्य ग्रहण के दिन करने से नकारात्मकता तो दूर होती ही है साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है। इस मंत्र का जप कम से कम 11 बार आपको अवश्य करना चाहिए।

सूर्य बीज मंत्र 

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

यह सूर्य ग्रह का बीज मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव भी दूर होता है। इस मंत्र का जप करने से करियर और पारिवारिक जीवन में भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है। इस मंत्र का जप कम से कम 108 बार अवश्य करना चाहिए। 

सूर्य ग्रह का तांत्रिक मंत्र 

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

इस मंत्र का जप करने से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलता है। अगर आपको हड्डियों, नेत्र, हृदय से संबंधित परेशानियां हैं तो इस मंत्र का जप करने से दूर होती हैं। इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आप लाभ पाते हैं। यह मंत्र ग्रहण के बुरे प्रभावों को दूर करने वाला भी माना जाता है। कुंडली में अगर सूर्य की स्थिति खराब है तो वो भी इस मंत्र का जप करने से दूर होती है। 

सूर्य ग्रह का वैदिक मंत्र

ॐ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यञ्च।

हिरण्ययेन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य ग्रह के इस वैदिक मंत्र का जप करना आपके चित्त को शांत करता है। इस मंत्र का जप करने से कोई भी बुरी ऊर्जा आपके आसपास नहीं आती है। इसके साथ ही इस मंत्र का जप करने से आपको सूर्य ग्रह के शुभ परिणाम भी प्राप्त होने लगते हैं। 

सूर्य ग्रह का सरल मंत्र 

ॐ सूर्याय नमः।

सूर्य ग्रह के अन्य मंत्रों का जप अगर आप ना भी कर पाएं तो इस सरल मंत्र का जप कर सकते हैं। इस मंत्र को भी सकारात्मक प्रभाव देने वाला और मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Astrology: 4 राशियां जिनकी मेहनत 30 के बाद लाती है रंग, करियर में उन्नति और समाज में मिलता है मान-सम्मान

Strong Sun Signs: कुंडली में सूर्य के प्रबल होने का संकेत, ये 8 आदतें और चेहरे का तेज बताते हैं राज

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement