1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिजली की तार से बस में लगी भयानक आग, बाल-बाल बच गई 30 यात्रियों की जान, देखें Video

बिजली की तार से बस में लगी भयानक आग, बाल-बाल बच गई 30 यात्रियों की जान, देखें Video

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 06, 2026 10:16 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 10:16 am IST

बेंगलुरु में यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस में भीषण आग लग गई लेकिन किस्मत से यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

bengaluru bus fire- India TV Hindi
बस में लगी भीषण आग। Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार-शुक्रवार को तड़के एक डरा देने वाली घटना देखने को मिली है। बेंगलुरु रूरल इलाके में नेलमंगला के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस हादसे में सभी 30 पैसेंजर की जान बाल-बाल बच गई है। हालांकि, यात्रियों के सामान आदि जलकर राख हो गए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये भीषण हादसा और अब तक इस मामले में क्या एक्शन लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक प्राइवेट बस में बेंगलुरु रूरल जिले के नेलमंगला तालुक में हनुमंतपुरा गेट के पास आग लग गई, जिससे एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना  आधी रात के बाद करीब 1.30 बजे हुई, जब ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया, जिससे वह सड़क से उतरकर सड़क किनारे नाले में झुक गई।

बस में आग कैसे लगी?

जानकारी के मुताबिक, जब बस झुकी हुई हालत में थी तब बस कथित तौर पर ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे इसमें भीषण आग लग गई। खुशकिस्मती से, आग की लपटों के बस में फैलने से पहले सभी 30 पैसेंजर भागने में कामयाब रहे। नेलमंगला फायर और इमरजेंसी सर्विस के तुरंत पहुंचने के बावजूद, कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बेंगलुरु रूरल जिले के नेलमंगला में हुए इस बस हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, ये बस संजना टूरिस्ट की थी। बस में मौजूद पैसेंजर्स की तो जान बच गई लेकिन उनके सामान और दूसरे निजी सामान आग में जलकर राख हो गए। नेलमंगला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में इस बस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही हैे।

ये भी पढ़ें- मेघालय में कोयला खदान में ब्लास्ट, 18 मजदूरों की मौत, कई फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पिक-अप वैन से मिले विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्से, तरबूज की खेप के नीचे छिपाए गए थे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत