रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब अपने नाम कर लिया है। RCB ने 5 फरवरी को BCA स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले आरसीबी ने WPL 2024 का खिताब अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने 2023 और 2025 में WPL के ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने से दूर रह गई। आइए आपको बताते हैं कि चैंपियन बनने के बाद RCB को कितना प्राइज मनी मिला है।
RCB को मिला इतने करोड़ का प्राइज मनी
चैंपियन बनने के बाद RCB पर पैसों की बारिश हुई है। WPL 2026 फाइनल जीतने वाली RCB को 6 करोड़ रुपये मिले हैं। रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स भी खाली हाथ नहीं लौटेगी, उसे पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। WPL के पहले सीजन से लेकर अब तक प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब तक मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीतकर 6-6 करोड़ का इनाम हासिल किया है, वहीं, RCB को भी 2024 में खिताब जीतने के बाद इतना ही प्राइज मनी मिला था। इस सीजन गुजरात जायंट्स की टीम एलिमिनेटर तक पहुंचने में कामयाब रही थी, वहां उन्हें दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात की टीम को कोई प्राइज मनी नहीं मिला है।
इन प्लेयर्स को मिला ये खास अवॉर्ड
इसके अलावा, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज (ऑरेंज कैप), सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज (पर्पल कैप) और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5-5 लाख रुपए मिले। वहीं इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली और बेस्ट स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली वाली खिलाड़ी को भी 5-5 लाख रुपए का इनाम दिया गया। स्मृति मंधाना ने WPL 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खिताब सोफी डिवाइन ने अपने नाम किया। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए हरमनप्रीत कौर को 5 लाख रुपए मिले। वहीं सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड ग्रेस हैरिस से अपने नाम किया।
RCB ने फाइनल में किया रिकॉर्ड रन चेज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ये मुकाबला काफी खास रहा। दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए और आरसीबी के सामने 204 रनों का टारगेट रखा था। इतना बड़ा टारगेट WPL के इतिहास में कभी चेज नहीं हुआ था। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीतने के लिए रिकॉर्डतोड़ रन चेज किया और 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। RCB की तरफ से स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतक लगाया।
यह भी पढ़ें
WPL और IPL के बीच बना पहली बार ये संयोग, RCB के विजेता बनते ही हुआ ये अद्भुत कारनामा
स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर किया बड़ा कारनामा